scriptmonsoon: जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, अरसे बाद झूमकर बरसे मेघ | Latest news and update on Rain in Bhopal madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

monsoon: जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, अरसे बाद झूमकर बरसे मेघ

जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, अरसे बाद झूमकर बरसे मेघ

जबलपुरSep 16, 2021 / 03:44 pm

Lalit kostha

up monsoon 2021 heavy rain alert by mausam vibhag

Latest news and update on Rain in Bhopal madhya pradesh

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से आए काले बादल बुधवार को झूमकर बरसे। सुबह से उमड़-घुमड़ रहे बादलों ने पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश की। भादों में सावन जैसा माहौल हो गया। सुबह और दोपहर में झमाझम बारिश ने शहर को तर कर दिया। बीच-बीच में रिमझिम बारिश का सिलसिला भी चला।

बंगाल की खाड़ी से आए बादल हुए मेहरबान

लंबे अरसे बाद मेहरबान हुए बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया। मौसम में हल्की नमी के साथ हल्की ठंडक घुल गई। पारा लुढककऱ सामान्य से नीचे चला गया। नमी भरी हवा के झौंके से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद आई नमी से तापमान में गिरावट आई। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री सी नीचे रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 98 और 93
प्रतिशत थीं।

आज भारी बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण के कारण निर्मित कम दबाव के क्षेत्र के कारण शहर और संभाग में बारिश हो रही है। बुधवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 12.2 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। बुधवार को सुबह 8.30 बजे से पहले 9.6 मिमी बारिश हुई है। इन्हें मिलाकर सीजन में अभी तक 552.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। गुरुवार को संभाग में अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

Home / Jabalpur / monsoon: जबलपुर में भारी बारिश की चेतावनी, अरसे बाद झूमकर बरसे मेघ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो