scriptweather update: जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के पार, बादलों के बाद भी बढ़ी गर्मी | latest weather update in jabalpur, summer season update | Patrika News
जबलपुर

weather update: जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के पार, बादलों के बाद भी बढ़ी गर्मी

जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के पार, बादलों के बाद भी बढ़ी गर्मी

जबलपुरApr 15, 2021 / 01:29 pm

Lalit kostha

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते प्रभाव के साथ गर्मी फिर बढऩे लगी है। बुधवार को दोपहर में तल्ख धूप रही। गर्मी बढ़ाने वाली पश्चिमी हवा चली। इससे पार धीरे-धीरे चढऩे लगा है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे दिन में उमस और गर्मी महसूस हो रही है। हल्के बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवा चलने से रात में कुछ राहत है। लेकिन एक-दो दिन में आसमान साफ होने के साथ ही गर्मी के तेवर दिखाने की सम्भावना है।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री नीचे था। आद्र्रता सुबह के समय 29 प्रतिशत और शाम को 13 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिमी हवा 4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

उत्तर-पश्चिमी मप्र के ऊपर कम दबाव
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी मप्र में शिफ्ट हो गया है। इसके कारण हल्के बादल बने हुए हैं। सम्भाग के छिंदवाड़ा, बालाघाट, ङ्क्षडडोरी में कहीं-कहीं हल्की या मामूली बूंदाबांदी की सम्भावना है। शहर में गुरुवार को तापमान में मामूली वृद्धि का अनुमान है।

Home / Jabalpur / weather update: जबलपुर में तापमान 40 डिग्री के पार, बादलों के बाद भी बढ़ी गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो