scriptइस सप्ताह इन राशियों के लोगों पर होगी लक्ष्मी की बारिश, करना होगा ये काम – साप्ताहिक राशिफल | laxmi ko rokne ke upay see weekly rashifal with horoscope 23-29 june | Patrika News
जबलपुर

इस सप्ताह इन राशियों के लोगों पर होगी लक्ष्मी की बारिश, करना होगा ये काम – साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह इन राशियों के लोगों पर होगी लक्ष्मी की बारिश, करना होगा ये काम – साप्ताहिक राशिफल

जबलपुरJun 22, 2019 / 08:36 pm

abhishek dixit

horoscope news

rashifal

मेष- शतभिषा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह कार्य की प्रगति बढ़ाएगा। पुराने निवेश का प्रतिसाद मिलेगा। नए क्षेत्र में निवेश की योजना बन सकती है। व्यापारियों के लिए दीर्घकालिक लाभ के खड़े सौदे प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा में पदवृद्धि के संकेत है। महिला व छात्रवर्ग को प्रशासन व सेना में भिन्न-भिन्न पदेन अवसर।
वृषभ- मित्र व सहयोगियों से कार्यों में गति मिलेगी। बाहरी यात्रा व रुचि की स्थिति बनेगी। व्यापारियों के लिए पत्थर खदान से संबंधित कार्य क्षेत्र अगले तिमाही के लिए आर्थिक रूप से प्रबल होगा। नौकरीपेशा में संबंधित कार्य लाभ व उन्नति का विश्लेषण कराएगा। महिला व छात्रवर्ग को कैटरिंग व इंटीरियर अवसर।
मिथुन- अनुकूल परिस्थितियां बनेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। विदेश से संबंधित रणनीति पर चर्चा करेंगे। व्यापारियों को खड़ी फसल के सौदे भण्डारण की दृष्टि से लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में कार्य व व्यवहार का लाभ मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को प्रबंधन व अन्तरराष्ट्रीय व्यवसाय में अवसर।

saptahik </figure> Rashifal ,Rashifal, <a  href=saptahik rashifal in hindi, weekly rashifal ,Rashifal 2019″ src=””>

कर्क- प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आत्मबल बढ़ेगा। रिश्तेदारी को समय देंगे। कार्य से संबंधित निर्णयों का यह अहम सप्ताह होगा। व्यापारियों को हस्तशिल्प से संबंधित कला क्षेत्र का लाभ बाहरी तौर पर मिलेगा। नौकरीपेशा में प्रगति व विस्तार का पद मिलेगा। महिला व छात्रवर्ग को एलोपेथिक चिकित्सा में मनोवांछित अवसर।
सिंह- दो दिन तनाव रहेगा। अधिक सोचने से बचे। मंगलवार शाम से सकारात्मक पक्ष बनेगा। कार्य संपादित होगा। व्यापारियों के लिए शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव फायदेमंद है। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन के योग। महिला व छात्रवर्ग को रक्षा विभाग से संबंधित राष्ट्रीय अवसरों का विशेष योग।
कन्या- समय सीमा का ध्यान रख कार्य को बढ़ाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय लाभप्रद है। कार्य क्षेत्र का प्रभाव लाभकारी रहेगा। व्यापारियों को मण्डी के हाजिर मंदी के सौदे लाभ देंगे। नौकरीपेशा में अन्तरराष्ट्रीय बैंकिंग प्रणाली का लाभ लिया जा सकता है। महिला व छात्रवर्ग को एकाउंटेन्सी से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

saptahik rashifal,Rashifal, </figure> saptahik rashifal in hindi ,weekly rashifal,Rashifal 2019″ src=””><p class=तुला- आर्थिक प्रगति का समय है। कार्य व व्यवसाय से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मांगलिक कार्य का क्षेत्र अवरोध दूर करेगा। व्यापारियों के लिए चांदी व सफेद धातुओं का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में उन्नति व इंक्रीमेंट बढऩे का योग। महिला व छात्रवर्ग को आंतरिक गृह सज्जा का बाहरी व्यवसायिक अवसर।
वृश्चिक – राजनीतिक लाभ की प्राप्ति का समय है। अपने सबंधों की आजमाइश करें। किसी व्यक्ति विशेष का लाभ मिल सकेगा। व्यापारियों के लिए पेस्टीसाइड्स से जुड़े केमिकल सेक्टर में अवसर व लाभ। नौकरीपेशा में प्रशासकीय प्रगति। महिला व छात्रवर्ग को नगर परिषद से जुड़े कार्यकारी विभाग में अवसर।
धनु- मानसिक भार उतरने से हल्कापन अनुभव करेंगें। सप्ताह पर्यन्त अनुकूलता रहेगी। नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा। व्यापारियों को फ्लोरीकल्चर से संबंधित बाजार बाहरी लाभ देगा। नौकरीपेशा में अनुकूलता रहेगी। महिला व छात्रवर्ग को एनजीओ से संबंधित छोट-छोटे प्रोजेक्टों में राज्य स्तरीय सेवाओं के अवसर।
saptahik rashifal,Rashifal,saptahik rashifal in hindi,weekly rashifal,Rashifal 2019

मकर- स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक शान्ति होगी। सम्पत्ति से जुड़ी समस्या का निराकरण होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए कृषि उपकरण से संबंधित व्यवसाय क्षेत्र लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला व छात्रवर्ग को हैवी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग क्षेत्र में अवसर।
कुंभ- न्यायिक से जुड़ी समस्याओं का निराकरण होगा। मानसिक तनाव कम होगा। बहुप्रतीक्षित योजना का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े व्यापार में लाभ के संकेत। नौकरीपेशा में कम्पनी स्वीच करने का समय हैं। सोच समझ कर निर्णय लेवें। महिला व छात्रवर्ग को कॉपोरेट में अवसर।
मीन- मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण कर आगे बढ़ें। बुधवार से अनुरूप कार्य होने से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को गुरु, शुक्र परम्परागत व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ हैं। नौकरीपेशा में कुछ अस्थिरता रहेगी। महिला व छात्रवर्ग को शिक्षा से संबंधित क्षेत्र में अवसर।

Home / Jabalpur / इस सप्ताह इन राशियों के लोगों पर होगी लक्ष्मी की बारिश, करना होगा ये काम – साप्ताहिक राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो