script#Loksabha_election_2019-जानें कैसे जबलपुर तय करेगा मोदी की सत्ता वापसी | Learn how Jabalpur will decide on Modi's return | Patrika News
जबलपुर

#Loksabha_election_2019-जानें कैसे जबलपुर तय करेगा मोदी की सत्ता वापसी

17.87 लाख मतदान चुनेंगे सांसद, युवा मतदाता होंगे निर्णायकजिला निर्वाचन आयोग और पुलिस ने शुरू की तैयारियां, आचार संहिता का पालन कराने की कवायद शुरू1951 के बाद अब तक सिर्फ एक महिला सांसद हुईं हैं निर्वाचित, जिले में लिंगानुपात-932.2
 

जबलपुरMar 11, 2019 / 12:03 am

santosh singh

Loksabha election 2019

Due to the Lok Sabha elections, departmental heads will have to give i

जबलपुर। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। जहां राजनीतिक दलों में सरगरमी बढ़ गयी है। वहीं प्रशासनिक अमला भी एक्शन में आ गया है। दोनों ही प्रमुख पार्टियों में टिकट के दावेदार लामबंदी में जुट गए हैं। भाजपा जहां 23 साल से चले आ रहे रेकॉर्ड को बरकरार रखने की जुगत में जुट गयी है। वहीं प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस कभी पार्टी का गढ़ रहे इस लोकसभा सीट पर अपना कब्जा जमाने को जोर आजमाइश में जुटा है। इस बार जिले में 17.87 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इसमें 76 हजार के लगभग नए मतदाता है, जो पहली बार लोकसभा में वोट डालेंगे। महिलाओं के साथ युवा मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहेंगे।
आंकड़ों में समझें जबलपुर लोकसभा को
2019 में जिले में मतदाता
कुल मतदाता-17.87 लाख
पुरुष मतदाता-9.24 लाख
महिला मतदाता- 8.62 लाख
थर्ड जेंडर-73
18 से 19 वर्ष के मतदाता-34159
पुरुष मतदाता-19290
महिला मतदाता-14866
20 से 29 वर्ष के मतदाता-4.18 लाख
पुरुष मतदाता-2.21 लाख
महिला मतदाता-1.96 लाख
पांच साल में बढ़े कुल मतदाता बढ़े-76,534
महिला मतदाता बढ़े-48,762
29 अप्रैल को है जबलपुर में लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ जहां प्रशासन ने जिले भर में बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं जिले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गयी है। 29 अप्रेल को होने वाले मतदान की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। प्रशासन जहां अंतिम मतदाता पर्ची का प्रकाशन करने में जुट गया है। वहीं दोनों प्रमुख पार्टियों सहित अन्य राजनीतिक दलों के दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। जबलपुर लोकसभा के इतिहास की बात करें तो 1951 से अब तक महज एक बार ही यहां के लोगों ने महिला प्रत्याशी को विजयश्री दिलाकर संसद तक पहुंचाया है। इस सीट पर अब तक सात बार कांग्रेस काबिज रही है, तो आठ बार भाजपा सांसद चुने गए।
2014 में ये थी लोकसभा की तस्वीर-
लोकसभा चुनाव 2014 में
कुल मतदाता-17.10 लाख
महिला मतदाता-8.13 लाख
भाजपा को मिले मत-5.64 लाख
कांग्रेस को मिले मत-3.55 लाख
जबलपुर से उठी थी परिवर्तन की आंधी
जबलपुर लोकसभा इस मायने में भी अहम मानी जाती है कि 1974 में यहां से छात्र राजनीतिक में सक्रिय शरद यादव ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस की इस परंपरागत सीट को छीन लिया। फिर देश भर में कांग्रेस के खिलाफ बने माहौल में 1977 में भी भालोद से जीत दर्ज की।
महिला मतदाता होंगी निर्णायक
2014 में हुए लोकसभा चुनाव आंकड़ों पर नजर डाले तो भाजपा-कांग्रेस के मतों में दो लाख का अंतर था। जबकि महिला मतदाता 8.13 लाख थी। भाजपा को तब 5.64 लाख और कांग्रेस को 3.55 लाख मत मिले थे। तीन महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिले के 552 मतदान बूथों पर महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में आगे रही।
विधानसभा चुनाव 2018 में
विधानसभा क्षेत्र-कुल वोटिंग-महिला मतदान-कुल मतदान केंद्र-इन बूथों पर महिला भारी
पाटन-78.99-77.03-303-55
बरगी-78.32-75.75-284-57
पूर्व-67.55-53.85-224-43
उत्तर-67.96-65.38-241-34
केंट-65.95-65.05-213-78
पश्चिम-65.71-64.62-275-91
पनागर-75.08-74.03-306-93
सिहोरा-75.96-75.25-282-107
………………..
वर्ष 1951 से अब तक चुने गए सांसद
-1951 में जबलपुर उत्तर सीट से कांग्रेस के सुशील कुमार पटेरिया
-1951 में मंडला-जबलपुर दक्षिण सीट से पहले मंगरु गुरु उइके, उपचुनाव में सेठ गोविंददास
– 1957, 62, 67, 71 में लगातार कांग्रेस के सेठ गोविंददास जीते
-1974 में जबलपुर सीट पर छात्र राजनीति में सक्रिय रहे शरद यादव जीते
– 1977 में भी शरद यादव भालोद के टिकट पर जीते
– 1980 में कांग्रेस के मुंदर शर्मा सांसद चुने गए, उपचुनाव में भाजपा के बाबूराव परांजपे विजयी हुए
-1984 में कांग्रेस के अजय नारायण मुशरान जीते
– 1989 में बीजेपी के बाबूराव परांजपे चुने गए
-1991 में कांग्रेस के श्रवण कुमार पटेल सांसद चुने गए
– 1996 व 98 में बीजेपी के बाबूराव परांजपे लगातार सांसद चुने गए
-1999 में बीजेपी की जयश्री बनर्जी जीतीं
– 2004, 2009, 2014 से भाजपा के राकेश सिंह सांसद हैं

Home / Jabalpur / #Loksabha_election_2019-जानें कैसे जबलपुर तय करेगा मोदी की सत्ता वापसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो