scriptवनचौकी से बकरी ले गया तेंदुआ, देखता रह गया वन विभाग दहशत में नयागांव | leopard hunting goat in forest chowki in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

वनचौकी से बकरी ले गया तेंदुआ, देखता रह गया वन विभाग दहशत में नयागांव

वनचौकी से बकरी ले गया तेंदुआ, देखता रह गया वन विभाग दहशत में नयागांव

जबलपुरJan 27, 2020 / 10:30 am

Lalit kostha

leopard.png

leopard video viral in social media

जबलपुर। रामपुर-जलपरी ने नया गांव बरगी हिल्स की पहाड़ी पर तेंदुआ की दस्तक बनी हुई है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2.15 बजे नयागांव मार्ग पर वन विभाग की चौकी पर बंधी बकरी को तेंदुए ने शिकार बना लिया है। बताया जा रहा है कि चौकी पर करीब आधा दर्जन मजदूर मौजूद थे, जो सो रहे थे। रात को जैसे ही शोर हुआ, उन्हें समझते देर नहीं लगी, करीब 10 मिनिट की जद्दोजहद के बाद तेंदुआ बकरी को लेकर पहाड़ी की ओर निकल गया।
सुबह-सुबह पहुंचे अधिकारी-
घटना की सूचना मिलते ही सुबह वन विभागा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने तेंदुए के पगमार्क आदि देखे हैं, ऐसा बताया जा रहा है कि तेंदुआ के पैरों के निशाल मिले हैं, जिस जगह बकरी बंधी थी, वहां रस्सी टूटी हुई है।

leopard.jpg

6 पिंजरे, 8 कैमरे लगाए हैं-
उल्लेखनीय है कि पहाड़ी पर पिछले करीक तीन माह से तेंदुआ की दस्तक बनी हुई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि यहां दो शावक भी हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने गत दिसंबर माह में छह पिंजरे लगाए थे, साथ निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर करीब आठ कैमरे भी लगाए हैं।
कान्हा से आए थे एक्सपर्ट-
मालूम हो कि नयागांव सोसायटी के लोगों ने पिछले माह दिसंबर में तेंदुआ को दूरबीन से देखा था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद कान्हा से एक्सपर्ट की टीम भी आई थी, जिन्होंने पिंजरे आदि लगवाए थे। तमाम कवायद के बाद तेंदुआ पकड़ा में नहीं आ रहा है।
यहां भी मिले थे पगमार्क-
तेंदुए की दस्तक पहाड़ी पर अलग-अलग स्थानो पर मिली है, बरगी हिल्स स्थिट आईटी टैक्नो पार्क, नयागांव पहाड़ी, ठाकुरताल सहित जलपरी तालाब के पीछे गणेश मंदिर के पास तेंदुए के पैरों के निशान मिल चुके हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो