scriptवर्षों साथ रहा … फिर हत्यारा बन गया अपनी पत्नी का | live together for years ... then became the killer of his wife | Patrika News
जबलपुर

वर्षों साथ रहा … फिर हत्यारा बन गया अपनी पत्नी का

murderलाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

जबलपुरJan 04, 2020 / 07:59 pm

shyam bihari

DEMO.jpg

DEMO

जबलपुर। अपराध और अपराधी बनने का मनोविज्ञान भी पल भर में बनता-बिगड़ता है। जो व्यक्ति वर्षों पत्नी के साथ रहा। वह पलक झपकते पत्नी की ही हत्या कर देता है। अब पूरा परिवार दोराहे पर है। बेटी की शादी हो गई है। लेकिन, दोनों जवान बेटे अब मां की मौत का मातम मना रहे हैं। पिता जेल में है। उसके अपराध के बारे में सोच रहे हैं। शादी की उम्र में दोनों बेटे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर उन्हें किस अपराध की सजा मिली। मां रही नहीं। अब शादी में दिक्कतें आएंगी।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के मेढ़ी झामर गांव निवासी बैंक के गार्ड ने घरेलू कलह में शुक्रवार सुबह घर में 42 वर्षीय पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी सुबह 10.30 बजे बहन के घर से लौटा था, तभी किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर उसने पत्नी के पेट में गोली मारी। भागते समय गर्दन और हाथ पर भी गोली चलाई। पाटन पुलिस ने आरोपी को पाटन बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर प्रकरण को जांच में लिया।

पाटन टीआई शिवराज सिंह ने बताया कि आरोपी रोहणी मेहरा मनेरी स्थित इलाहाबाद बैंक में प्राइवेट गार्ड है। उसका आए दिन पत्नी जानकी बाई मेहरा से विवाद होता था। ग्रामीणों ने बताया कि रोहणी गुस्सैल स्वभाव का था। इसलिए घरेलू झगड़े में कोई बीच-बचाव भी नहीं करता था। रोहणी 30 दिसम्बर से काम पर नहीं गया था। वह पंचमपुरा में बहन के घर रुका था। वहां से शुक्रवार सुबह 10.30 बजे घर लौटा। उस समय पत्नी जानकी मसाला पीस रही थी। बड़ा बेटा पंकज किराना दुकान पर था। फायर की आवाज सुनकर वह घर पहुंचा, तो घर के बाहर कुछ दूरी पर मां जानकी बाई खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पेट, गर्दन व हाथ पर गोली लगी थी। पंकज ने ही पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी रोहणी मेहरा को पाटन मंडी में गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली गई। हत्या की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं है। आरोपी का कहना था कि वह पत्नी की रोज-रोज की लड़ाई से परेशान हो गया था।

Home / Jabalpur / वर्षों साथ रहा … फिर हत्यारा बन गया अपनी पत्नी का

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो