scriptकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबलपुर में भरी हुंकार, बोले- सत्ता में आए तो रफाल मामले की कराएंगे जांच | lok sabha election Rahul gandhi said rafale deal will investigate | Patrika News
जबलपुर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबलपुर में भरी हुंकार, बोले- सत्ता में आए तो रफाल मामले की कराएंगे जांच

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबलपुर में भरी हुंकार, बोले- सत्ता में आए तो रफाल मामले की कराएंगे जांच

जबलपुरApr 23, 2019 / 06:33 pm

abhishek dixit

PM Narendra Modi and AICC President Rahul Gandhi Rajasthan visit

rafale deal india,Rafale deal,Loksabha Election,Loksabha election 2019,General Election 2019,

जबलपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को सहोरा के राजीव गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी ने 5 साल किसानों के साथ, माता-बहनों के साथ, युवाओं के साथ अन्याय किया। यह अन्याय की सरकार है। राहुल ने कहा कि ये जो नारा चला है वह बड़ा प्यारा है। चौकीदार …। राफेल मामले में प्रधानमंत्री ने खुद को चौकीदार कहा। पीएम मोदी ने एचइएल कंपनी से काम छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया। एक लाख लोगों को रोजगार मिलता, लेकिन प्रधानमंत्री ने राफेल बनाने का काम बाहर कराया। सत्ता में आने पर रफाल मामले की जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने वाली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी लाकर देश को बर्बाद कर दिया। 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगार बढ़ी। न्याय योजना देश के लिए वरदान साबित होगी। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। हिंदुस्तान में 25 करोड़ लोग यानि 25 करोड़ परिवारों के खातों में 72 हजार रुपए न्याय योजना के तहत डाले जाएंगे। भारत का कोई भी किसान जेल नहीं जाएगा। भाजपा ने 25 साल जबलपुर में कुछ भी नहीं किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल और बीते 5 साल की बात करें तो किसानों की आत्महत्या, भ्रष्टचार, बेरोजगारी में भाजपा सरकार नंबर वन है। पिछले 15 सालों में जिनते उद्योग लगे, उससे ज्यादा बंद हो गए। उन्होंने पूर्व सीएम पर हमला करते हुए बोला कि शिवराज सिंह ने 600 करोड़ का वृक्षारोपण घोटाला किया। जिनकी नियत ही साफ नहीं वो गंगा क्या साफ करेंगे। उन्होंने जनता का संबोधित करते हुए कहा कि मुझे मौका दीजिए ताकि मैं जबलपुर को गोद ले सकूं। जबलपुर का इतिहास बदलना है।

कांग्रेस उम्मीदवार विवेक कृष्ण तन्खा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जबलपुर का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का साधन न होना है। जिसके चलते शहर युवा पलायन करने को मजबूर है। यही कारण है कि जबलपुर अब बुजुर्गों का शहर बनने की स्थिति में है। जबलपुर के आसपास पर्यटन क्षेत्र भी विकसित नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो