31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पंचायत सचिव को लालच पड़ गया भारी, यह हुई कार्रवाई

कछारी पंचायत सचिव को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा, सड़क निर्माण कार्य के लिए हजारों रुपए लिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

neeraj mishra

•

Updated: 17 Jan 2017, 5:21 PM IST

jail dispute

jail dispute

कटनी। पंचायतों में सचिवों के भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रहीं हैं। ऐसे ही एक सचिव रिश्वत लेते हुए हुए पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस ने इस सचिव को रंगे हाथों पकड़ा है। उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

ग्राम पंचायत कछारी के सचिव पर लंबे अर्से से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। इन आरोपों की सत्यता भी सामने आ गई जब उसपर कानूनी कार्रवाई हुई। मंगलवार को यह रिश्वतखोर सचिव रंगे हाथों पकड़ा गया। कछारी का पंचायत सचिव शैलेंद्र उपाध्याय हजारों रुपए के वारे-न्यारे कर रहा था। उसकी शिकायत की गई तो जबलपुर लोकायुक्त की विशेष टीम आई। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव शैलेंद्र उपाध्याय को 46 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

सड़क निर्माण एजेंसी से ली राशि

पंचायत में सीसी सड़क बनाई गई है। इस सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से ग्राम पंचायत सचिव ने बतौर रिश्वत बड़ी राशि की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता सोनेलाल साहू की सूचना पर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के रूप में रंग लगे नोट दिए और बाद में सचिव को रंगे हाथ पकड़ लिया।