scriptदूसरे राज्यों में बना कम दबाव का क्षेत्र, यहां पड़ेगी बौछार! | Low pressure area formed in other states, only showers will fall here | Patrika News
जबलपुर

दूसरे राज्यों में बना कम दबाव का क्षेत्र, यहां पड़ेगी बौछार!

जबलपुर में सुबह से कड़ी धूप, दोपहर में बढ़ी गर्मी, शाम को बूंदाबांदी

जबलपुरJun 15, 2021 / 08:51 pm

गोविंदराम ठाकरे

Weather update

Weather update

जबलपुर. बंगाल की खाड़ी से निकली बारिश वाली बादलों की खेप के बीच रास्ते में अटक जाने में शहर को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मानसून सक्रिय होने के चार दिन बाद भी शहर सूखा है। मंगलवार को सुबह से धूप रही। पूर्वान्ह तक कड़ी धूप चुभने लगी। इससे दोपहर तक उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। शाम होते तक आसमान में काले बादल उमड़ें। उम्मीद जागी की अब काले मेघा शहर को तर करेंगे। लेकिन कुछ ही देर बूंदाबांदी करके बादल गायब हो गए। हालांकि बूंदाबांदी के बाद नमी भरी हवा के झौंके आए। इसने गर्मी से कुछ राहत दी। लेकिन झमाझम बारिश का सुकून शहर को नहीं मिल सका।
शहर में मंगलवार को सुबह आकाश साफ रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। यह 0.8 डिग्री सेल्सियस बढकऱ 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। ये सामान्य से दो डिग्री सी नीचे रहा। अधिकतम तापमान सोमवार को बराबर ही बना रहा। ये 35.8 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। सामान्य से एक डिग्री सी नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 67 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पश्चिमी हवा 5 किमी प्रतिघंटा चलीं। प्रदेश में मंगलवार को दिन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42 डिग्री सी खरगौन में दर्ज हुआ।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। हरियाणा के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इससे होकर दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए गंगीय बंगाल तक द्रोणिका गुजर रही है। इसके प्रभाव से बारिश की सम्भावना बनी हुई है। बुधवार को सम्भाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बोछार पडऩे की सम्भावना है।

Home / Jabalpur / दूसरे राज्यों में बना कम दबाव का क्षेत्र, यहां पड़ेगी बौछार!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो