scriptmadhya pradesh bjp president : जबलपुर के दामाद हैं भाजपा के नए प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसी है इनकी ससुराल | madhya pradesh bjp president VD sharma jabalpur ke damad hain | Patrika News
जबलपुर

madhya pradesh bjp president : जबलपुर के दामाद हैं भाजपा के नए प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसी है इनकी ससुराल

जबलपुर के दामाद हैं भाजपा के नए प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष

जबलपुरFeb 15, 2020 / 12:42 pm

Lalit kostha

bjp.png

जबलपुर के दामाद हैं भाजपा के नए प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष

जबलपुर। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा शनिवार को कर दी है। खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह इस बार अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। वीडी शर्मा अब उनका स्थान लेंगे। नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होते ही जबलपुर में उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का दौर भी शुरू हो गया है। वीडी शर्मा की कर्मभूमि और राजनीति की शुरूआत जबलपुर से हुई है।

twitter_02.jpg

दोनों दामाद, दोनों अध्यक्ष

संस्कारधानी जबलपुर में विवाह रचाने वाले दो भाजपा नेता इन दिनों भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल हैं। पिछले दिनों भाजपा ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बनाया था, वहीं शनिवार को नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई जिसमें खजुराहों से सांसद वीडी शर्मा को ये पद दिया गया है। इन दोनों ही नेताओं की ससुराल जबलपुर में हैं, यानि भाजपा के दोनों अध्यक्ष जबलपुर के दामाद हैं। वीडी शर्मा ने रादुविवि से छात्र राजनीति की शुरुआत की है। उनकी कर्मभूमि जबलपुर रही है। सांसद बनने के बाद भी यहां से उनका लगाव लगातार बना रहा है। वीडी शर्मा जबलपुर से ही प्रदेश स्तर और फिर राष्ट्रीय स्तर की राजनीति के सफर पर निकले हैं।

 

twitter_01.jpg

जेपी नडïï्डा पूर्व सांसद और जनसंघ की नेता जयश्री बेनर्जी के दामाद हैं, वहीं वीडी शर्मा की सास रादुविवि में कार्य परिषद सदस्य हैं, ससुर जेएनकेवी में डायरेक्टर रिसर्च पीके मिश्रा तथा पत्नी डॉ. स्तुति जेएनकेवी में सहायक प्रोफेसर पर कार्यरत हैं।

Home / Jabalpur / madhya pradesh bjp president : जबलपुर के दामाद हैं भाजपा के नए प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसी है इनकी ससुराल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो