scriptमकर संक्रांति से पहले चमकने वाली है इनकी किस्मत, ग्रहों ने चाल हुई ऐसी: पंचांग | makar sankranti 2020 se pehle chamkegi kismat,today panchang | Patrika News
जबलपुर

मकर संक्रांति से पहले चमकने वाली है इनकी किस्मत, ग्रहों ने चाल हुई ऐसी: पंचांग

मकर संक्रांति से पहले चमकने वाली है इनकी किस्मत, ग्रहों ने चाल हुई ऐसी: पंचांग
 

जबलपुरJan 14, 2020 / 10:33 am

Lalit kostha

makar sankranti 2020

makar sankranti 2020

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , अव्वल 18, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : माघ, पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि – सूर्योदय से दोप. 02.49 मि. तक रिक्ता संज्ञक चतुर्थी तिथि रहेगी। इसके
पश्चात् पूर्णा संज्ञक पंचमी तिथि लगेगी। चतुर्थी तिथि में भगवान
श्रीगणेशजी का पूजन करना चाहिए। इससे समस्त विघ्नों का नाश हो जाता है। पंचमी- तिथि में नागों की पूजा करने से विष का भय नहीं रहता। स्त्री और संतान प्राप्त होते हैं और श्रेष्ठ लक्ष्मी भी प्राप्त होती है।
योग- सूर्योदय से अर्धरात्रि 12.33 मि. तक सौभाग्य योग रहेगा पश्चात शोभन योग लगेगा। सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्मदेव माने जाते हंै जबकि शोभन योग के स्वामी वृहस्पति माने गए हैं।
विशिष्ट योग- दोनों ही योग बेहद शुभ माने गए हैं। किसी भी कार्य के सफल होने के लिए दोनों योग उपर्युक्त होते हैं। स्त्री से जुड़े समस्त शुभ कार्य सौभाग्य योग में किए जा सकते हैं।
करण- सूर्योदय से दोप. 02.49 मि. तक बालव नामक करण रहेगा पश्चात कौलव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात तैतिल नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से प्रात: 07.54 मि. तक उग्र क्रूर मघा नक्षत्र रहेगा, पश्चात उग्र क्रूर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, पौधरोपण जैसे कार्यों के लिए मघा नक्षत्र उपयुक्त होते हैं। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल सम्बंधी कार्य पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में करना शुभ रहता है।

 

 

makar sankranti 2020

आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में जमीनों का हस्तांतरण करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – प्रात: 09.51 मि. से दोप. 01.53 मि.तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।

व्रतोत्सव- अर्धरात्रि 02.06 मि. पर सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। भोगी (द.भा.)। बंगला माघ मास प्रारंभ।
चंद्रमा – सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यंत तक चंद्रमा अग्नि तत्व की सिंह राशि में रहेंगे।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 03.14.12 से 04.34.47 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (मे, मो, टा, टी, टू, टे) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यंत तक सिंह राशि रहेगी। आज प्रात: 07.54 मि. तक जन्म लिए बच्चे की मूलशांति अवश्य कराएं। ऐसे जातक शरीर से मजबूत होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 32 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक अति उत्साही व कलाप्रिय होंगे। इनकी प्रशासनिक क्षमता अद्भुत रहेगी। जीवन में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेंगे। सिंह राशि में जन्मे जातक को क्षमाशीलता के गुण को नहीं छोडऩा चाहिए।

Home / Jabalpur / मकर संक्रांति से पहले चमकने वाली है इनकी किस्मत, ग्रहों ने चाल हुई ऐसी: पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो