scriptबड़ी खबर: खून की जांच फिर शुरू होगी, ओपीडी में गायनिक डॉक्टर भी मिलेंगे | manmohan nagar hospital: Blood test will start, gynecologist in OPD | Patrika News
जबलपुर

बड़ी खबर: खून की जांच फिर शुरू होगी, ओपीडी में गायनिक डॉक्टर भी मिलेंगे

बड़ी खबर: खून की जांच फिर शुरू होगी, ओपीडी में गायनिक डॉक्टर भी मिलेंगे

जबलपुरOct 16, 2021 / 02:47 pm

Lalit kostha

manmohan nagar hospital: Blood test will start, gynecologist in OPD

manmohan nagar hospital: Blood test will start, gynecologist in OPD

जबलपुर। मनमोहन नगर स्वास्थ्य केन्द्र में अव्यवस्थाओं की लगातार शिकायत के बीच कलेक्टर कर्मवीर शर्मा गुरुवार को अचानक अस्पताल पहुंचे। मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने खून की बंद पड़ी जांच के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों से जानकारी तलब की। अधिकारियों ने बताया कि रीजेंट नहीं होने के कारण मरीजों की खून की जांच अस्पताल में बंद है। रीजेंट की आपूर्ति के लिए निर्देश जारी कर दिए है। एक-दो दिन में रीजेंट उपलब्ध हो जाएगा। त्योहार के बाद खून की जांच शुरू हो जाएगी।

मनमोहन नगर अस्पताल, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
मनमोहन नगर अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं, कलेक्टर समेत अधिकारियों ने देखीं व्यवस्थाएं

कलेक्टर ने मरीजों और अधिकारियों से बातचीत करके स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए। अस्पताल में गायनिक ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में सुख-दुख परिवार की ओर से किए गए पौधरोपण की सराहना की। अस्पताल में एक्स-रे मशीन की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ऑपरेशन थिएटर को भी दुरुस्त करने के लिए कहा है। इससे अस्पताल में जल्द ही सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है।

Home / Jabalpur / बड़ी खबर: खून की जांच फिर शुरू होगी, ओपीडी में गायनिक डॉक्टर भी मिलेंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो