पत्नी रहती थी बीमार-
मां प्रेमवती पटेल ने बताया कि रात में दोनों खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए थे। इस बीच वह निस्तार के लिए बाहर गई और जब लौटी तो देखा की उसका बेटा विनोद और उसकी पत्नी रागनी फंदे पर झूल रहे थे। दंपत्ति का आठ साल की बेटी काव्या और तीन साल की नाव्या हैं। विनोद एक प्राइवेट स्कूल में बस चलाता था और अपने आधा एकड़ जमीन में खेती करता था। पुलिस को यह भी जानकारी लगी है कि रागिनी शुगर की बीमारी से परेशान थी। एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी ने बताया कि दम्पती की आत्महत्या मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।