scriptमौसम का मिजाज: दोपहर से छाए हल्के बादल, अब उमस वाली गर्मी | may 2021 weather forecast, hot weather alert in mp | Patrika News
जबलपुर

मौसम का मिजाज: दोपहर से छाए हल्के बादल, अब उमस वाली गर्मी

मौसम का मिजाज: दोपहर से छाए हल्के बादल, अब उमस वाली गर्मी
 

जबलपुरMay 02, 2021 / 03:55 pm

Lalit kostha

weather

weather in ajmer

जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के फिर से आए प्रभाव से शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह सूरज ने सीधे दर्शन दिए। तेज धूप और गर्मी रही। दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छा गए। धूप की तल्खी कम हो गई। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई। लेकिन, बादलों के मंडराने से उमस वाली गर्मी बेचैन करने लगी। शाम तक हवा की दिशा और गति में परिवर्तन हुआ। बीच में बीच में तेज गति से नमी भरी हवा चलने से उमस-गर्मी से कुछ राहत मिली।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन, हवा की दिशा बदलने के साथ तापमान में गिरावट

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शुक्रवार के अपेक्षाकृत शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री लुढककऱ 39.1 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री सी नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सी रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। आद्र्रता सुबह के समय 39 प्रतिशत और शाम को 19 प्रतिशत थी। दक्षिणी-पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

दो-तीन दिन रहेगा मौसम में परिवर्तन
मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार बिहार और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर चक्रवात है। इसका असर पूर्वी मध्यप्रदेश तक है। यहां से होकर एक द्रोणिका गुजर रही है। इसके कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। हवा की दिशा बदल गई है। अभी दो से तीन दिन तक मौसम में बदलाव बना रहने की सम्भावना है। इस दौरान सम्भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। तेज धूल भरी हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके कारण तापमान भी प्रभावित होगा। उसमें वृद्धि नहीं होने का अनुमान है।

Home / Jabalpur / मौसम का मिजाज: दोपहर से छाए हल्के बादल, अब उमस वाली गर्मी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो