scriptनाबालिग बहन से ममेरे भाई ने किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला राज | minor sister rape by cousin brother, pragnant | Patrika News
जबलपुर

नाबालिग बहन से ममेरे भाई ने किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला राज

नाबालिग बहन से ममेरे भाई ने किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला राज
 

जबलपुरJul 20, 2021 / 12:02 pm

Lalit kostha

minor sister rape

minor sister rape

जबलपुर। कलयुग में हर रिश्ता तार तार हो रहा है। फिर चाहे भाई बहन का पवित्र रिश्ता ही क्यों न हो। संस्कारधानी में एक ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन से न केवल दुराचार किया बल्कि उसे गर्भवती भी कर दिया। मामला उजागर होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रिश्ते को किया शर्मसार : अधारताल थाने में प्रकरण दर्ज
किशोरी के गर्भवती होने पर खुला राज, ममेरे भाई के दुराचार की हुई शिकार

शहर के एक थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। एक किशोरी के साथ उसका ममेरा भाई लम्बे समय से दुराचार कर रहा था। पेट दर्द होने पर किशोरी को अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में वह गर्भवती मिली। पुलिस के अनुसार मूलत: पड़ोसी जिले की निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर में रहती है। वह छोटी थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। लगभग 14 साल से वह मामा के घर में है। किशोरी को घर में अकेला पाकर लगभग चार साल पहले उसके मामा के 32 वर्षीय बेटे ने जबरन दुराचार किया। उसके बाद जब भी मौका पाता डरा-धमका कर किशोरी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने लगा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हुई, तो उसे शादी करने का झांसा देकर चुप करा दिया।
रविवार को किशोरी के पेट में अहसनीय दर्द हुआ, तो परिजन उसे अस्तपाल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच की तो किशोरी गर्भवती मिली। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। परिजन ने किशोरी के मामा के बेटे के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Home / Jabalpur / नाबालिग बहन से ममेरे भाई ने किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो