scriptMP election 2018: भोपाल में भाजपा का महाकुंभ, यहां दिखी मोदी मैजिक की झलक | modi magic of bhopal mahakumbh, mp election | Patrika News
जबलपुर

MP election 2018: भोपाल में भाजपा का महाकुंभ, यहां दिखी मोदी मैजिक की झलक

शहर से 30 हजार से ज्यादा भाजपा नेता व कार्यकर्ता रवाना

जबलपुरSep 24, 2018 / 10:03 pm

Premshankar Tiwari

mp bjp

भोपाल में भाजपा का महाकुंभ, यहां दिखी मोदी मैजिक की झलक

जबलपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड के जवाब में मंगलवार 25 सितंबर को भोपाल में होने जा रहे भाजपा के महाकुंभ के लिए उत्साह की झलक सोमवार को जबलपुर व आसपास के अंचलों में भी नजर आई। अनुमान है कि यहां से 30 हजार से अधिक भाजपा नेता व कार्यकर्ता विभिन्न माध्यमों से भोपाल रवाना हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आ रहे हैं। इस कुंभ को मोदी के राहुल को जवाब से जोडकऱ देखा जा रहा है।

हर तरफ रेलमपेल
पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने जबलपुर नगर एवं ग्रामीण की सभी 8 विधानसभाओं 30 हजार भाजपा कार्यकर्ता सोमवार की रात भोपाल रवाना हुए। एक ट्रेन भरकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। हर तरफ रेलमपेल दिखी। इसी तरह से चार सौ बसों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाकुं भ में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जम्बूरी मैदान में संख्या, विचार और व्यवस्था की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयेजित किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे।

पूरे दिग्गज भोपाल में
महाकुं भ में शामिल होने जबलपुर से नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी,जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, धीरज पटैरिया, आशीष दुबे, डॉ जितेंद्र जामदार, भारत सिंह यादव, दीपांकर बैनर्जी के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्षदोंए मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारीए मतदान केंद्र के पालक संयोजक तथा मतदान केंद्र समिति के सदस्य रवाना हुए। यूं कहें कि सोमवार को जबलपुर शहर भाजपा के दिग्गज नेताओं से खाली हो गया। लभगभ सभी नेता भोपाल के लिए कूच कर गए हैं।

बसों में भी भीड़
बताया गया है कि भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व 550 कार्यकर्ता मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के साथ बसों से भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल, राज भटनागर, अभिषेक पॉल, चंद्रशेखर पटेल, कमल सिंह, आशु रजक, अनिकेत चौरसिया, आकाश गुप्ता, किशन लालवानी, मयंक मिश्रा, अनुपम जुझार, उमेश यादव मौजूद थे।

चलाएंगे स्वच्छता अभियान
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि जंबूरी मैदान में महाकुं भ के बाद मोर्चा के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अभियान में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यकर्ता वांलेंटियर काम करेंगे। आगंतुकों को व्यवस्थाएं मुहैया कराना उनका उनका सहयोग करना भी कार्यकर्ताओं का दायित्व रहेगा।

Home / Jabalpur / MP election 2018: भोपाल में भाजपा का महाकुंभ, यहां दिखी मोदी मैजिक की झलक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो