scriptmonsoon 2020: गर्मी से राहत देने सुबह-शाम छा रहे बादल, जल्दी आ सकता है मानसून | monsoon 2020 : weather forecast Cyclone Amphan 2020 india patrika.com | Patrika News
जबलपुर

monsoon 2020: गर्मी से राहत देने सुबह-शाम छा रहे बादल, जल्दी आ सकता है मानसून

monsoon 2020: गर्मी से राहत देने सुबह-शाम छा रहे बादल, जल्दी आ सकता है मानसून

जबलपुरMay 20, 2020 / 01:12 pm

Lalit kostha

After light drizzle, intense sunshine increased the heat and humidity, adverse effect in the weather ...

हल्की बूंदा-बांदी के बाद तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी, मौसम में पड़ रहा विपरित असर …

जबलपुर। शहर में रोज शाम को राहत के बादल आ रहे हैं, लेकिन सुबह उमस से लोगों को परेशानी भी हो रही है। बुधवार को सुबह से उमस और तेज तपिश के कारण गर्म हवाओं से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस बार मानसून जल्दी आ सकता है। जिससे गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, साथ ही अच्छी बारिश से फायदा भी होगा।

पूर्वी विदर्भ के ऊपर बने चक्रवात का असर

वहीं मंगलवार सुबह बादल मंडराते रहे। नमी भरी हवा से तापमान सामान्य के नीचे चला गया। दोपहर में मौसम में कुछ देर के लिए बदलाव आया। तेज धूप खिली। लेकिन उत्तरी हवा के कारण गर्मी महसूस नहीं हुई। हवा में ठंडक बने रहने से दोपहर में भी पारा लुढक़ा। दोपहर बाद बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा आयी।

 

Weather

तीन डिग्री लुढक़ा पारा
नमी और हवा के रुख से मंगलवार को तापमान में गिरावट आई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। यह मंगलवार को लुढकक़र 39.1 डिग्री हो गया। सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री था। यह मंगलवार को कम होकर 23 डिग्री पर पहुंच गया। आद्र्रता सुबह के समय 61 और शाम को 25 प्रतिशत थीं। उत्तरी हवा 4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

हो सकती है हल्की वर्षा
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हुआ है। लेकिन पूर्वी विदर्भ के ऊपर निर्मित चक्रवात का असर बना हुआ है। यह मौसम को प्रभावित कर रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा आ रही है। बुधवार को सम्भाग के जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बौछार या हल्की वर्षा की सम्भावना है।

Home / Jabalpur / monsoon 2020: गर्मी से राहत देने सुबह-शाम छा रहे बादल, जल्दी आ सकता है मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो