scriptअब होगी झमाझम बारिश, सप्ताहभर बाद मानसूनी बादलों का डेरा | monsoon clouds arrives in madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

अब होगी झमाझम बारिश, सप्ताहभर बाद मानसूनी बादलों का डेरा

खुशनुमा मौसम: बूंदाबांदी के साथ हुई सुबहशाम को मेघ हुए मेहरबानहल्की बारिश से पारा नीचे आया
 

जबलपुरJul 09, 2021 / 11:11 am

Lalit kostha

UP Weather Update

UP Weather Update

जबलपुर। मानसूनी बादलों की चादर ओढ़ते ही गुरुवार को शहर में मौसम ने करवट ली। बूंदाबांदी के साथ सुबह सुकून भरी रही। शाम होते तक शीतल हवा के झोंकों ने राहत दी। पूरे दिन काले बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दोपहर के समय भी कुछ देर के लिए मेहरबान हुए। शाम को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। रात में भी बारिश हुई। लगभग 14.5 मिमी वर्षा रेकॉर्ड हुई। लगभग एक सप्ताह के बाद आसमान में डेरा जमाने वाले काले बादलों के सामने पारा भी नरम पड़ गया। तापमान लगभग आठ डिग्री तक लुढक़ गया।

सामान्य से नीचे आ गया पारा
बुधवार को उछलकर सामान्य से पांच डिग्री ऊपर निकलने वाला पारा गुरुवार को काले बादलों की खेप आते ही लुढकऩे लगा। बुधवार के अपेक्षाकृत गुरुवार को तापमान में 8.3 से 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से तीन डिग्री नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 95 और शाम को 80 प्रतिशत थीं। दक्षिणी-पश्चिमी हवा 3-4 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

दो-तीन दिन वर्षा की सम्भावना
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार मानसूनी गतिविधियां पुन: शुरू हुई है। उत्तर प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र है। बंगाल की खाड़ी में 11 जुलाई को एक सिस्टम बनने की उम्मीद है। अभी बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा आ रही है। पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर मानसूनी बादल सक्रिय है। इसके कारण आने वाले दो-तीन दिन अच्छी वर्षा होने की सम्भावना है। शहर में सीजन में कुल वर्षा 181.8 मिमी हुई है।

Home / Jabalpur / अब होगी झमाझम बारिश, सप्ताहभर बाद मानसूनी बादलों का डेरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो