scriptकम दबाव का क्षेत्र फिर हुआ शिफ्ट, बादल बार-बार दे रहे दगा | Monsoon in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

कम दबाव का क्षेत्र फिर हुआ शिफ्ट, बादल बार-बार दे रहे दगा

शहर के ऊपर मंडरा रहे बादल बार-बार दगा दे रहे हैं

जबलपुरJul 20, 2018 / 04:03 pm

deepankar roy

Monsoon in jabalpur

Monsoon in jabalpur

जबलपुर । शहर के ऊपर मंडरा रहे बादल बार-बार दगा दे रहे हैं। मंगलवार को इस साल की अभी तक सबसे तेज बारिश के बाद बादल फिर रूठ गए हैं। गुरुवार को लोग बारिश की एक बूंद के लिए तरस गए। शुक्रवार को भी यही हाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के सिस्टम से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। लेकिन, बादल बिना बरसे ही आगे बढ़ जा रहे हैं। दोनों ओर से आने वाले बादल पहले छग, विदर्भ और पश्चिम मध्यप्रदेश में बारिश कर रहे थे। एक बार फिर कम दबाव का क्षेत्र शिफ्ट हो गया है। बादलों की खेप पूर्वी उत्तर प्रदेश और प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों पर मेहरबान है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान लोग बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे। इससे धूप नहीं निकला।

इससे शहर में बारिश का फिर से इंतजार है
शहर में एक दिन बारिश नहीं होने का असर गुरुवार को तापमान पर भी पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया, जो बुधवार को क्रमश: 27.8 और 24.4 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: 90 और 83 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवा 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। बादलों के कारण शुक्रवार को जिले में कुछ जगहों पर बारिश हुई लेकिन बाकी शहर में पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी। बादलों के चलते देर शाम तक बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बारिश की स्थिति
तारीख बारिश कुल बारिश
13 जुलाई 27.3 219.6
14 जुलाई 11.0 230.6
15 जुलाई 02.6 233.2
16 जुलाई 02.4 235.6
17 जुलाई 08.2 243.8
18 जुलाई 48.8 292.6
19 जुलाई 01.0 293.6

Home / Jabalpur / कम दबाव का क्षेत्र फिर हुआ शिफ्ट, बादल बार-बार दे रहे दगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो