scriptमानसून की चेतावनी- 24 घंटे बरसा पानी, शहर में बने बाढ़ के हालात- वीडियो | monsoon latest update today 21 august 2018 | Patrika News
जबलपुर

मानसून की चेतावनी- 24 घंटे बरसा पानी, शहर में बने बाढ़ के हालात- वीडियो

मानसून की चेतावनी- 24 घंटे बरसा पानी, शहर में बने बाढ़ के हालात- वीडियो

जबलपुरAug 21, 2018 / 10:11 am

Lalit kostha

monsoon latest update today 21 august 2018

monsoon latest update today 21 august 2018

जबलपुर। विदा होते सावन में रविवार की रात से सक्रिय हुए बादल सोमवार रात तक बरसते रहे। सोमवार को दिन में रुक-रुक कर लगभग दो इंच बारिश हुई। रात में भी बारिश का क्रम जारी रहा। जिसके बाद कुल बारिश का आंकड़ा 31.5 इंच (785 मिमी) से ज्यादा हो गया। बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्र जलमग्र हो गए। मंगलवार का हाल कुछ ऐसा है कि किसी भी समय जोरदार बारिश हो सकती है। सुबह से ही रिमझिम फुहारों का दौर चल रहा है। दोपहर तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान संभाग के कई स्थानों पर तेज और गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात से सोमवार को रात 11.30 बजे तक 75 मिलीमीटर लगभग तीन इंच बारिश हुई है।

news fact-

24 घंटे में साढ़े तीन और अब तक साढ़े 31 इंच बारिश,
कई क्षेत्रों में पानी भरा,रुक-रुककर रात तक झमाझम बारिश

सोमवार को सुबह आसमान साफ हो गया था हल्की धूप भी निकली थी इसके बाद अचानक बादल छाए। दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हो गई। जो कभी रिमझिम तो कभी तेज गति से हो रही थी। बारिश के कारण कई क्षेत्र जलमग्न हो गए। मदनमहल अंडर ब्रिज सहित एमआरफोर, चेरीताल, दमोहनाका, बलदेबाग, दमोहनाका, मोतीनाला, नौदरा ब्रिज, सिविक सेंटर ,गलगला, नरघैया, रांझी, अधारताल के कई क्षेत्रों में पानी भर गया।

तापमान गिरा
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता 98 प्रतिशत और शाम की आद्र्रता भी 98 प्रतिशत रही। उत्तर पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं उससे लबे पश्चिम बंगाल एवं उत्तरी ओडिशा के पास लो प्रेशर बना है। मानसून की ट्रफ लाइन यूपी और एमपी के बीच शिफ्ट हो गई है। तीन दिन तक पूर्वी मप्र के बारिश का अनुमान है।

Home / Jabalpur / मानसून की चेतावनी- 24 घंटे बरसा पानी, शहर में बने बाढ़ के हालात- वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो