scriptजितने वाहन बिक रहे, उससे ज्यादा यहां बन रहे हैं लाइसेंस | More vehicles are being sold, more licenses are being made here | Patrika News
जबलपुर

जितने वाहन बिक रहे, उससे ज्यादा यहां बन रहे हैं लाइसेंस

लर्निंग लाइसेंस बनावाने वालों की भी यहां अधिक हैं संख्या

जबलपुरNov 21, 2019 / 08:37 pm

virendra rajak

,

driving license cancel,driving license cancel,वाहन चालक अब सातों दिन बनवा सकेंगे अपना Driving License, सुविधा पोर्टल से मिल जाएगा ऑनलाइन प्रिंट,आम जनता के लिए बड़ी खबर, नहीं बन पा रहा Driving Licence, पचास लाइसेंस रोज हो रहे हैं वापस

जबलपुर. शहर में जैसे-जैसे वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसके साथ ही लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लर्निंग और ड्राइविंग लाइसेंस के ग्राफ में एकाएक उछाल आया। वर्ष 2018 में जिले में 24465 लर्निंग लाइसेंस बने थे, वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा बढकऱ 32477 तक पहुंच गया। ड्राइविंग लाइसेंस का ग्राफ भी पिछले वर्ष के मुकाबले चार हजार से अधिक है।
लर्निंग लाइसेंस
माह- 2018- 2019
जनवरी- 2504- 2077
फरवरी- 2151- 2464
मार्च- 2041- 2248
अप्रेल- 2146- 1939
मई- 2396- 2475
जून- 2916- 2791
जुलाई- 3136- 4111
अगस्त- 2798- 3106
सितंबर- 2131- 5256
अक्टूबर- 2246- 6010
कुल- 24465- 32477
इस वर्ष लगे कई शिविर
पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए कई स्थानों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कॉलेज छात्र-छात्राओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। जिससे लर्निंग लाइसेंस का ग्राफ बढ़ा। हालांकि इनमें से 90 प्रतिशत ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया।
ड्राइविंग लाइसेंस
माह- 2018- 2019
जनवरी- 3735- 3280
फरवरी- 3319- 3534
मार्च- 3275- 3710
अप्रेल- 2973- 2579
मई- 3702- 4246
जून- 4147- 3697
जुलाई- 3702- 4631
अगस्त- 4054- 4081
सितंबर- 3498- 4541
अक्टूबर- 3816- 5389
कुल- 36221- 39688
इसलिए भी है आवश्यक
वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक है। वाहन यदि दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है, तो ड्राइविंग लाइसेंस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। यदि वाहन चालक के पास लाइसेंस नहीं है, तो कई बार बीमा की राशि मिलने में पेंच फंस जाता है, तो वहीं कई बार गम्भीर धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला तक दर्ज हो जाता है।
01 जनवरी से पांच नवंबर 2019
बाइक- 48938
कार- 7296
ऑटो- 822
टैक्सी कार- 340
टै्रक्टर- 1435
बस- 82
ट्रक- 1664
अन्य वाहन- 956
कुल वाहन-61533
सर्वाधिक लर्निंग सितंबर-अक्टूबर में
पिछले वर्ष लर्निंग लाइसेंस का ग्राफ किसी भी माह में सवा दो हजार से अधिक नहीं पहुंचा। इस वर्ष इस आंकड़े ने एकाएक उछाल मारी। पिछले वर्ष सितंबर में महज 2131 लर्निंग लाइसेंस बने थे, लेकिन इस वर्ष सितंबर में यह संख्या 5256 तक हो गई। अक्टूबर 2018 में 2246 लर्निग लाइसेंस बने थे, जबकि इस वर्ष अक्टूबर में इनकी संख्या 6010 तक पहुंच गई।
01 जनवरी से 31 दिसंबर 2018
बाइक- 59868
कार- 8844
ऑटो- 740
टैक्सी कार- 409
टै्रक्टर- 1460
बस- 141
ट्रक- 2207
अन्य वाहन- 2395
कुल वाहन- 76064
छह माह का होता है लर्निंग लाइसेंस
जानकारी के अनुसार लर्निंग लाइसेंस छह माह के लिए जारी किया जाता है। इस दौरान यह माना जाता है कि लाइसेंस धारक वाहन चलाना सीख रहा है। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया में वाहन चालक को वाहन चलाने समेत संकेतकों की पहचान समेत कई सारे टेस्ट देने होते हैं। जिसके बाद लाइसेंस जारी होता है।
वर्जन
लर्निंग लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों का ग्राफ पिछले वर्षों की तुलना में बढ़ा है। इसके पीछे की वजह ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता और लगातार की जाने वाली कार्रवाईयां हैं।

-संतोष पॉल, आरटीओ

Home / Jabalpur / जितने वाहन बिक रहे, उससे ज्यादा यहां बन रहे हैं लाइसेंस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो