scriptelection 2018 – भाजपा-कांग्रेस दोनों को महंगी पड़ेगी किसानों की नाराजगी | mp assembly election 2018 , vidhansabha chunav | Patrika News
जबलपुर

election 2018 – भाजपा-कांग्रेस दोनों को महंगी पड़ेगी किसानों की नाराजगी

किसानों की नाराजगी

जबलपुरSep 06, 2018 / 12:25 pm

deepak deewan

mp assembly election 2018 , vidhansabha chunav

mp assembly election 2018 , vidhansabha chunav

जबलपुर। जबलपुर की पाटन विधानसभा के खेतों से उपजे बासमती चावल की खुशबू सऊदी अरब तक महकती है। यहां का मटर देशभर में पसंद किया जाता है, किसानों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि फसलों के उन्हें सही दाम नहीं मिलते। यहां प्रोसेसिंग यूनिट की मांग लम्बे समय से हो रही है। विधानसभा राजनीतिक बदलाव के लिए जानी जाती है।

पाटन में प्रोसेसिंग यूनिट की किसानों की लंबे समय से मांग नहीं मानी
पा टन अच्छी गुणवत्ता के मटर का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र आज भी मटर प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का इंतजार कर रहा है। सीजन पर कई बार किसानों को हरे मटर के अच्छे दाम नहीं मिल पाते हैं। यहां के किसान लंबे समय से प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की मांग करते रहे हैं। इस बार भी चुनाव में प्रोसेसिंग यूनिट मुद्दा बनेगी।

2013 में वोट – अजय विश्नोई 72802 – नीलेश अवस्थी 85538


इनके नाम चर्चा में
भाजपा
आशीष दुबे – पांच साल सक्रिय रहे, पूर्व नगर अध्यक्ष ग्रामीण
आचार्य जगेन्द्र सिंह – संघ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व प्रहलाद पटेल के करीबी

कांग्रेस

नीलेश अवस्थी – जनता के बीच सुलभ, किसानों के मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
ठा. विक्रम सिंह – पूर्व में लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

ये भी ठोक रहे ताल
ठाकुर उदयराज सिंह – पूर्व मंत्री विश्नोई के करीबी
मनोरमा पटेल – जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की करीबी
विनय असाटी – संघ के करीबी

चुनौतियां
भाजपा – किसानों को चना का भुगतान करोड़ों में बकाया ।
कांग्रेस – मटर मंडी पहुंच मार्ग ग्राम मनकेड़ी का पुल लंबे समय से टूटा हुआ है।


विधायक की परफॉर्मेंस
तुअर की उपज खरीदी के भुगतान के लिए आमरण अनशन पर बैठे। नशा मुक्ति अभियान चलाया। बिजली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

सामाजिक कार्यकर्ता सरसचंद जैन बताते हैं कि पाटन में मटर व अनाज की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग यूनिट स्थापित होना चाहिए। जिससे की किसानों को उपज का सही दाम मिलें।

Home / Jabalpur / election 2018 – भाजपा-कांग्रेस दोनों को महंगी पड़ेगी किसानों की नाराजगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो