scriptMP election 2018 Live: मोदी ने कहा, जबलपुर में बन सकती है डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग यूनिट | MP election live 2018, today Modi live in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

MP election 2018 Live: मोदी ने कहा, जबलपुर में बन सकती है डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग यूनिट

प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का वादा

जबलपुरNov 25, 2018 / 05:47 pm

Premshankar Tiwari

today Modi live in jabalpur

जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में पीएम मोदी की विशाल सभा

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जबलपुर के सदर स्थित गैरिसर ग्राउंड में सभा के दौरान नामदार शब्द से संबोधित करते हुए राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल झूठ बोलना और आरोप लगाना ही सीखा है। भाजपा की सरकार ने काम करके दिखाया है। मोदी ने कहा कि हमारे यहां भी भरपूर संसाधन और संभावनाएं हैं, लेकिन नामदार की सरकार के समय शस्त्र विदशों से मंगाए जाते थे। जबलपुर में शस्त्र निर्माण यूनिट्स की अपारसंभावनाएं हैं। इस पर काम किया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने वादा किया कि यदि भाजपा की सरकार बनी तो आने वाले समय में मिलकर मध्य प्रदेश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। इससे पूर्व मोदी का डुमना व सभा मंच पर भव्य स्वागत किया गया।


pm modi Live Update

5.56 PM पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे मोदी
6.00 बजे डुमना से गैरिसन ग्राउंड के लिए रवाना
6.20 बजे गैरिसन ग्राउंड पहुंचे। हर तरफ मोदी-मोदी की गूंज
6.25 पर मंच पर पहुंचे पीएम मोदी।
6.27 PM पर बड़ी फूलमाला से सभी ने मोदी का स्वागत किया।
6.28 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने स्वागत भाषण प्रारंभ किया।


6.35 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि मतदान के लिए अब केवल तीन दिन बचे हैं। लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति के लिए वोट डालने से पहले तय करें कि हमें कैसा प्रदेश चाहिए। अंधकार का पिछड़ा राज्य या फिर विकास करता हुआ। पहले महाकोशल पिछड़ा था। आज इसका चमकता स्वरूप सभी के सामने है। आज मप का विकास का इंजन 2 पहिए पर दौड़ रहा है। ब्राडगेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने मदनमहल टर्मिनल के लिए 120 करोड़ रुपए दिए। रेलवे के इलेक्ट्रिफिकेशन, रिंग रोड, फ्लाईओवर समेत हर काम को पीएम ने गति दी है।

6.37 PM
पीएम मोदी डायस पर आए। मोदी-मोदी की गूंज। उद्बोधन शुरू। मुझे मां नर्मदा ने यहां आने का मौका दिया है। मां नर्मदा नहीं होती तो क्या होता। मैं गुजरात से हूं। इसलिए भली भांति जानता हूं।

6.38 PM
जनता के लिए अपने सपनों को आहूत करने वाली सरकार मप्र की जनता की देखी है। एक तरफ 55 साल के कुशासन का कच्चा चि_ा आपके सामने आपके साथ है। एक तरफ गैर जिम्मेदारों का पिटारा है। दूसरी तरफ जनता के लिए जी जान से जुटने का संकल्प है। कभी कभी एक गलती एक बार के लिए आपको एक दिन की गलती 55 साल के कुशासन की ओर ले जाती है। 55 साल का कुशासन चाहिए क्या?। वे टूटी फूटी सडक़ें, अंधियारा, अस्पतालों के अभाव में बीमारी। वो कुशासन फिर से चाहिए क्या? ये बात सही है कि अपेक्षाएं जो सुशासन करता है उसी से होती है। जो बच्चा काम करता है, उनसे मां बाप भी डबल काम करवाते हैं।

6.40 PM
काम करने वाले लोग हम हैं। निठल्ले लोगों से अपेक्षा नहीं करते। जिनका इतिहास कुछ करने का नहीं रहा है। उनकी तरफ कोई देखता तक नहीं है। कांग्रेस का समय ऐसा ही रहा है। वह समय था जब हर तरफ उन्हीं की जय जयकार थी। ऐसा क्या था कि एक के बाद एक हर राज्य की जनता ने उन्हें तिरष्कृत कर दिया। यूपी की सरकार देखिए। आज वहां कांग्रेस का नाम लेने को कोई तैयार नहीं है। विहार वहां की जनता इतनी त्रस्त हो गई कि उन्हें लालू मंजूर है, कांग्रेस नहीं। बंगाल, तमिलनाडु, उड़ीसा, आंध्र, तेलंगाना आप किसी भी राज्य का नाम ले लीजिए। कांग्रेस का ऐसा हाल क्या हुआ। देश की जनता कांग्रेस के भाई भतीजा वाद और भ्रष्टाचारी कारनामों से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस को भी दोबारा प्रवेश करने नहीं दिया। मध्य प्रदेश इससे भी ज्यादा ताकत के साथ इसको चुन-चुनकर साफ करेगा। कांग्रेस ने राजनीतिक चरित्र ही ऐसा कर दिया है कि इससे देश को बचाना जरूरी है। आज कांग्रेस के पास सीएम बताने के लिए स्पष्ट चेहरा नहीं है। चेहरा बताने को लेकर जिसे आप पर विश्वास नहीं है। ऐसे लोगों को आप वोट देने के लिए तैयार हैं क्या?

6.45 PM
जितना दरबारी, न राजा न महाराज, इस बार फिर से शिवराज। मध्य प्रदेश में 15 साल में भाजपा ने शिवराज जी के नेतृत्व 10 गुना बजट में इजाफा किया है। इस ताकत को आप भली भांति जानते हैं। जीडीपी दर में 10 में इजाफा शिवराज की सरकार कर पाई है। एक दिल्ली का एंजिन और एक भोपाल का एंजिन मिल जाएगा तो सोचो कि विकास किस गति से दौड़ेगा।

6.47 PM
हमारा जबलपुर स्मार्ट सिटी बने। मप्र के सात शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का हमने वादा किया है। पांच साल मे ं23 हजार करोड़ में इस पर खर्च होने वाले हैं। जबलपुर की आन, बान और शान लोगों को आकर्षित कर रही है। हम डिजिटल इंडिया का सपना लेकर चल रहे हैं।

6.49 PM
आप देखिए कांग्रेस और मोदी सरकार के काम करने का तरीका। मोबाइल जीवन का हिस्सा बन गया है। क्या हमारे गांव में वो गांव में भी होनी चाहिए कि नहीं। 2010 से 2014 मैडम की सरकार थी दिल्ली में। रिपोर्ट कंट्रोल से चलती थी। उस समय ऑप्टिकल फाइवर लगाने का दौर चल रहा था। उस समय 59 गांवों में ऑप्टिकल फाइवर लगाया था और मोदी ने चार साल में 1 लाख से ज्यादा पंचायतों में ऑप्टिकल फाइवर डाल दिया। कांग्रेस की सरकार रहती तो 200 साल में भी होता क्या। ये मरी पड़ी, सोई पड़ी सरकार की जरूरत है क्या? काम क्या होता है हमने करके दिखाया है। 2014 में मैडम की सरकार में मोबाइल बनाने की देश में दो फैक्ट्री थी। मोदी सरकार बनने के बाद 125 फैक्ट्री हिन्दुस्तान में है। आज आपकी जेब में जो सस्ता मोबाइल है वो इसी काम की देन है।

6.52 PM
वे नेताजी ने नामदार पटी जेब से नए-नए वादे निकालते हैं। वो कहते हैं कि मेड-इन जबलपुर मोबाइल का वचन दिया है। उस नामदार ने जिसे पार्टी खुद सीरियस नहीं लेती। उसको आप ले सकते हैं क्या? हम जब इस सरकार में आए 2014 में उस समय भी एलईडी थी। हमने तय किया बनाने का। हमारे आने से पहले एलईडी बल्ब 300-400 रुपए का मिलता था। आज एलईडी बल्ब 40-50 रुपए में मिलता है। बिचौलिए और भ्रष्टाचार गया तो सीधे लाभ जनता को मिलना शुरू हो गया। हमारे मध्य प्रदेश में 2 करोड़ एलईडी बल्ब लगे हैं। परिवारों में पैसे बचे हैं। अकेले मप्र में एलईडी बल्ब लगाने मात्र से 950 करोड़ रुपए बचे हैं।

7.02 PM
हमारा सपना है कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों को पढ़ाई, युवाओं को कमाई, किसानों को सिंचाई, बुजुर्गो को दवाई जरूरी है। बाजारों में दवाई महंगी मिलती थी। मोदी ने इस चक्कर को तोड़ दिया। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले। जो दवाई 100 रुपए में मिलती थी। वह दवाई 20-25 रुपए में मिलना शुरू हो गई।

7.03 PM
स्वामीनाथन कमीशन ने 2007 में कांग्रेस की सरकार को रिपोर्ट दिया था कहा कि इसकी लागत डेढ़ गुना एमएसपी होना चाहिए। ये रिमोर्ट वाली सरकार ने अमल किया होता तो आज मेरे देश का किसान कर्ज में डूबा नहीं होता। ये नामदार की सरकार के पापों के कारण हुआ है। हमारी सरकार ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना शुरू कर दिया। आप किसान को कर्ज देत थे ब्याज पर। आज शिवराज की सरकार ने जीरो परसेंट पर कर्ज दे रहे हैं। वे झूठ बोलना। गुनाह करना यही कामों को लेकर चल रहे हैं।

7. 05 PM
बिजली के बिना जीवन संभव नहीं है। दिग्गी राजा की सरकार थे। उस समय 2900 मेगावॉट बिजली होती थी 55 साल में। अब 15 साल में भाजपा और शिव 18000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करके दिखा दिया। आज बिजली 24 घंटे उपलब्ध होना संभव हुआ है। गाडरवारा थर्मल के काम को गति दी ताकि रोजगार मिले।

7.07 PM
हमारा देश सबसे ज्यादा विदेशों से सस्त्र खरीदता है। क्या हमारा देश ये काम नहीं कर सकता है, लेकिन पुरानी सरकारों, कट्टी कंपनी को बाहर से लेने में मजा आता था। उन्होंने इस दिशा में नहीं सोचा। हमने सोचा है कि जबलपुर इसका सेंटर बन सकता है। ये शस्त्र जबलपुर की धरती में बन सकते हैंं। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुझे ये आखिरी चुनाव सभा मप्र में करने का मौका मिला है। शिवराजजी की सरकार बनने के लिए मप्र की जनता कृत संकल्पित है। मामा-मामा में क्या फर्क होता है। एक क्वात्रोच्ची, एंडरसन मामा थे और ये शिवराज मामा हैं जो जनता के कल्याण में लगे हैं।

7.10 PM
मैं पूरे मप्र की जनता को जबलपुर से आग्रह करता हूं। मप्र भाजपा सरकार की 15 साल की विकास की यात्रा में 10 साल वे निकल गए जिसमें कांग्रेस की सरकार थी। हमें काम करने का मौका 4 साल में मिला है। मुझे मप्र को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आपके आशीर्वाद की जारूरत है। विकास आपके सपनों के अनुूकूल करना है। 28 तारीख को मतदान कीजिए। मध्य प्रदेश के सपनों को साकार कीजिए। भारत माता की जय।

——————-

इन प्रत्याशियों के लिए की अपील
सभा के दौरान पीएम मोदी ने जबलपुर की सभी 8 विधानसभाओं, नरसिंहपुर, गोटेगांव, शाहपुरा, बहोरीबंद, मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का आशीष मांगा। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह के अलावा पार्टी प्रत्याशी शरद जैन, अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, कैलाश जाटव, मोती कश्यप, संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, ओमप्रकाश धुर्वे, प्रभात साहू, अभिलाष पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

1500 जवान तैनात
पीएम के सभा के लिए एसपीजी के अलावा एडीजी, आइजी, तीन डीआइजी सहित 55 के लगभग राजपत्रित अधिकारी और करीब 1500 जवान तैनात रहे। सभा स्थल पर आने वाले हर एक व्यक्ति को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके लिए बम स्क्वॉड, जांच दल व अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई थीं। डुमना से लेकर सभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान मुस्तैद मुस्तैद रहे।

Home / Jabalpur / MP election 2018 Live: मोदी ने कहा, जबलपुर में बन सकती है डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग यूनिट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो