scriptMP राज्य कर्मचारी हड़ताल पर | MP state employees on strike | Patrika News
जबलपुर

MP राज्य कर्मचारी हड़ताल पर

-एक दिन की सांकेतिक हड़ताल है-मांगें पूरी न होने पर होगी अनिश्चित कालीन हड़ताल

जबलपुरJul 29, 2021 / 12:49 pm

Ajay Chaturvedi

हड़ताल

हड़ताल

जबलपुर. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत MP राज्य कर्मचारी गुरुवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। इसके चलते दफ्तरों के ताले तक नहीं खुले। आंदोलनकारी कर्मचारियो सरकार को महीने भर की मोहलत दी है। चेताया है कि अगर मांगे नही मानी गईं तो वे महीने भर बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश परिवहन विभागीय समिति के साथ मध्यप्रदेश परिवहन राजपित्रत अधिकारी संगठन ने 29 जुलाई को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की घोषणा पहले ही की थी। इसके तहत वो गुरुवार को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर चले गए। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग मध्यप्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त संगठनों ने यह निर्णय लिया कि कई सालों से वे लगातार अपनी मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त और शासन को ज्ञापन सौंपते रहे पर उन पर किसी स्तर से सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बाध्य हो कर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाना पड़ा। ये हड़ताल परिवहन राजपित्रत अधिकारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रांतीय अध्यक्ष परिवहन विभाग श्याम यादव, तृतीय कर्मचारी संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त मध्य प्रदेश के आह्वान पर की गई है।
ये भी पढें- MP के राज्यकर्मचारियों ने की कार्यबहिष्कार की घोषणा

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
1-न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम 1985 के तहत संरक्षण प्रदान किया जाए
2- विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतन विसंगति तय समय सीमा में दूर हो
2-वर्ष पश्चात परिवहन विभाग के अधिकारियों को स्वत: प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया जाए
4- परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते का भुगतान हो
5-परिवहन उप निरीक्षक के पदों पर विभागीय परीक्षा आयोजित हो
6-परिवहन विभाग के लिपिक वर्ग को वर्दी प्रदान की जाए
7-विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के पदनाम परिवर्तित हों
मध्य प्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जबलपुर इकाई के संरक्षक योगेंद्र दुबे और जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के आव्हन पर 16 प्रतिशत महंगाई भत्ता, आवास भत्ता, केसलेस इलाज की सुविधा, शहरी भत्ता के साथ 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिले के अधिकारी कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश पर रहेंगे। इसमें अजाक्स के अजय सोनकर, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अरर्वेंद्र राजपूत, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के राजेंद्र त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संजय यादव और अन्य ने कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर हैं।
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के तीसरे चरण में जबलपुर जिला तहसील के लिपिक सामूहिक अवकाश पर हैं। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा जबलपुर के मुकेश चतुर्वेदी, यूएस करोसिया, प्रवीण सोनी, एसएन शर्मा, प्रदीप पटेल, महेश जाटव और अन्य ने लिपिक साथियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Home / Jabalpur / MP राज्य कर्मचारी हड़ताल पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो