scriptनौतपा से पहले आग उगल रहा सूरज, पारा 40 के पार पहुंचा | mp temperature 40 degrees crossed over, heat waves alert | Patrika News
जबलपुर

नौतपा से पहले आग उगल रहा सूरज, पारा 40 के पार पहुंचा

अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार, दोपहर में झुलसाने वाली धूप
 

जबलपुरApr 08, 2021 / 02:25 pm

Lalit kostha

MP: Heat wave alert issued, temperature will break records this week

MP: Heat wave alert issued, temperature will break records this week

जबलपुर। शहर में गर्मी के तेवर तल्ख हो रहे हैं। सूरज ऊगते ही पारा उछल रहा है। दोपहर में झुलसाने वाली धूप हो रही है। दिन में गर्मी के असर के चलते घरों में पंखें भी गर्म हवा फेंकने लगे हैं। लगातार दूसरे दिन बुधवार को पारा चालीस डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ है। दिन और रात, दोनों समय पर तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहने से गर्मी अब परेशान करने लगी है। बार-बार कंठ गीले करने के लिए पानी और शीतलपेय की जरुरत पड़ रही है। धूप और गर्मी से बचने के लिए राहगीर भी अब चेहरे और सिर ढक-कर निकलने लगे हैं।
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 3 डिग्री सी ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सी दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री सी ज्यादा बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 28 प्रतिशत और शाम को14 प्रतिशत थी। पश्चिमी हवा 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से चली।

मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार पिछले दो दिन से शहर के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिर से आ रहा है। इससे आने वाले दो-तीन दिन में मौसम में परिवर्तन होगा। 9 स 11 अप्रैल के बीच शहर में हल्की वर्षा का अनुमान है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

Home / Jabalpur / नौतपा से पहले आग उगल रहा सूरज, पारा 40 के पार पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो