script‘यास’ के आगे कमजोर पड़ा नौतपा, तूफान के असर में बूंदाबांदी के आसार | nautapa ka tapman, weather today at my location | Patrika News
जबलपुर

‘यास’ के आगे कमजोर पड़ा नौतपा, तूफान के असर में बूंदाबांदी के आसार

मौसम का मिजाज : पहले ही दिन बादल और सूरज की लुका-छिपी चली

जबलपुरMay 26, 2021 / 03:55 pm

Lalit kostha

weather in ajmer

weather in ajmer

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात ‘यास’ के आगे नौतपा कमजोर पड़ गया। मंगलवार को दिन भर बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी चलती रही। इससे सूरज की लंबवत पडऩे वाली आग उगलती किरणों का सीधा स्पर्श नहीं हुआ। अमूमन नौतपा की शुरुआत के साथ ही पारा छलांग लगाने लगता है। प्रचंड गर्मी होती है। लेकिन चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में धूप की तपिश गायब रही। शाम होते ही बंगाल की खाड़ी से आती नम हवा ने गर्मी से राहत दी। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शहर में तीन दिन से पारा लगभग स्थिर बना हुआ है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास घूम रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से चार डिग्री ज्यादा बना रहा। नमी भरी हवा और बादलों के कारण सुबह के समय तापमान में गिरावट आई। आद्र्रता सुबह के समय 39 और शाम को 18 प्रतिशत थी।

पिछले साल का पारा
पिछले साल 25 मई के दिन सूरज आग उगल रहा था। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री था। उसके मुकाबले इस बार पारा काफी नीचे और सामान्य से कम बना हुआ है। इसके कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। शहर में मंगलवार को हवा की औसत गति 4-5 किमी प्रतिघंटा रही। नमी भरी हवा के साथ ही बीच-बीच में उत्तर दिशा से ठंडी हवा के झौंके भी आए। इसके कारण पूर्वान्ह और शाम के समय कुछ पल के लिए सूर्य की किरणें पड़ी भी तो तपिश ज्यादा नहीं हुई।

अभी चार-पांच दिन बने रहेंगे बादल-
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार चक्रवात के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन आया है। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा आ रही है। इसके कारण बादल बने हुए है। अभी चार-पांच दिन तक बादल मंडराते रहेंगे। सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार की सम्भावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो