scriptकन्या पूजन में करें इस वस्तु का दान, माता जी करेंगी कल्याण- देखें वीडियो | navratri kanya pujan 2019 kanya puja vidhi in hindi | Patrika News
जबलपुर

कन्या पूजन में करें इस वस्तु का दान, माता जी करेंगी कल्याण- देखें वीडियो

कन्या पूजन में करें इस वस्तु का दान, माता जी करेंगी कल्याण- देखें वीडियो

जबलपुरApr 12, 2019 / 04:51 pm

Lalit kostha

navratri kanya pujan 2019 kanya puja vidhi in hindi

navratri kanya pujan 2019 kanya puja vidhi in hindi

जबलपुर। माता रानी के नवरात्र बस दो दिन और बचे हैं। पूरे शहर में माता के जयकारे सुबह से देर रात तक सुनाई दे रहे हैं। हर तरफ माई की लाल चूनर दिखाई दे रही है। मंदिरों में अलसुबह से लेकर मध्य रात्रि तक दर्शन पूजन करने वालों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
शनिवार को अष्टमी तिथि से कन्या भोज भी शुरू हो जाएगा। जो कि नवमीं तिथि तक चलेगा। कुछ लोग पूर्णिमा तिथि तक कन्या भोज का आयोजन कराते हैं। ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार यदि कन्याभोज कराने के साथ उन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार उपहार भेंट किए जाएं तो कन्याभोज कराने वाले की मनोकामना पूरी होती है। कन्याओं को शिक्षण सामग्री का वितरण जहां शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की दिलाता है, वहीं वस्त्र आदि का दान घर में सुख समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके अलावा माता रूपी कन्याओं को सदैव देवी रूप में देखने का संकल्प करने से देवी मां की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

Home / Jabalpur / कन्या पूजन में करें इस वस्तु का दान, माता जी करेंगी कल्याण- देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो