scriptइस शहर में जल्द दहाड़ेंगे बंगाल टाइगर, बनेगी सबसे बड़ी सफारी | new tiger safari in mp | Patrika News
जबलपुर

इस शहर में जल्द दहाड़ेंगे बंगाल टाइगर, बनेगी सबसे बड़ी सफारी

इस शहर में जल्द दहाड़ेंगे बंगाल टाइगर, बनेगी सबसे बड़ी सफारी
 

जबलपुरJul 14, 2018 / 09:28 am

Lalit kostha

Good news from Panna Tiger Reserve

Good news from Panna Tiger Reserve

जबलपुर। शहर में जल्द ही टाइगर की दहाड़ गूंजेगी। ऐसा हुआ तो प्रदेश का यह पहला शहर होगा जहां के जंगल में टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। किंतु इसके लिए नगर निगम तो प्रयास में लगा ही है, वहीं वकीलों के दो संघ आमने सामने आ गए हैं। जिसके बाद विरोध और प्रतिरोध का दौर शुरू हो गया है। जिला बार एसोसिएशन टाइगर सफारी बनाने के पक्ष में खड़ा हो गया है।

news fact-

जबलपुर के पर्यटन हब बनने की खुलेगी राह
हर हाल में बने टाइगर सफारी, अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज

डुमना नेचर पार्क में टाइगर सफारी हर हाल में बननी चाहिए। सफारी बनने से ईको सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचेगा, बल्कि जंगल का घनत्व और बढ़ेगा व पर्यटकों की आवाजाही बढऩे से जबलपुर के पर्यटन हब बनने की राह खुलेगी। ये बात जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय सोनी ने शुक्रवार को कही। इस दौरान हाईकोर्ट बार,अधिवक्ता परिषद्, डीआरटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ अधिवक्ताओं ने टाइगर सफारी का विरोध जताया था, लेकिन ये उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। हाईकोर्ट बार कार्यकारी सदस्य एड निशांत जैन ने कहा कि जिन अधिवक्ताओं ने सफारी का विरोध किया उन्होंने इसे लेकर कार्यसमिति में सामान्य चर्चा भी नहीं की। हाईकोर्ट बार सदस्य एड सीएम तिवारी ने कहा कि कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच व कानन वन इसका प्रमाण हैं नेशनल पार्क या सफारी के बनने से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। बल्कि वन संरक्षण व संवर्धन होता है।

अधिवक्ता परिषद् उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि कु छ प्रभावशाली लोग अपने व्यक्तिगत स्वार्थ साधने के लिए परदे के पीछे रहकर अधिवक्ता संघों को भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में विकास से जुड़े हर प्रोजेक्ट में सहयोग करना चाहिए, इस दिशा में रोड़ा अटकाने की कवायद नहीं होना चाहिए। प्रेस वार्ता में एड सुधारी नायक, अध्यक्ष डीआरटी जबलपुर अखिलेश चौबे, एड मुकेश बिरहा, एड लालू श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एड जगदीप प्रकाश, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जय सचदेवा मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो