scriptभादों में तप रहा सूरज, सुबह छाए बादल, दोपहर में खिली धूप | no rain in mp, sun is very hot in september 2021 | Patrika News
जबलपुर

भादों में तप रहा सूरज, सुबह छाए बादल, दोपहर में खिली धूप

मानसूनी सिस्टम सक्रिय, फिर भी नहीं हो रही बारिश

जबलपुरAug 31, 2021 / 11:01 am

Lalit kostha

weather september 2021: rainfall and sunlight disturbing today

weather september 2021: rainfall and sunlight disturbing today

जबलपुर। मौसम विभाग हर दिन बादलों की आने की संभावना जताता है, बादल आते भी हैं, लेकिन बरसने की अपेक्षा वे उसम और गर्मी देकर जा रहे हैं। आज फिर प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी के बीच सूर्यदेव अपने तेवर सख्त किए हुए हैं। शहर के साथ काले बादलों की बेरुखी जारी है। मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने पर भी बारिश नहीं हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की जगाई बारिश की उम्मीद भी अब टूट रही है। सोमवार को एक बार फिर सुबह से काले बादलों की हलचल हुई। लेकिन, इस बार भी सूखे बादल ही मंडराए। कुछ देर उमडऩे-घुमड़े के बाद काले बादल छंट गए। दोपहर तक आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। बारिश नहीं होने से हल्की गर्मी अभी भी महसूस हो रही है। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार के बराबर ही लगभग सोमवार को भी तापमान बना रहा। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था।

न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री सी ज्यादा रहा। आद्र्रता सुबह के समय 84 प्रतिशत और शाम को 70 प्रतिशत थी। उत्तर-पूर्वी हवा तीन किमी प्रतिघंटा की गति से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निर्मित सिस्टम से मनसूनी गतिविधियां सक्रिय हुई है। ट्रफ लाइन प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके कारण बारिश की सम्भावना बनी हुई है। मंगलवार को शहर और सम्भाग में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार का अनुमान है। सोमवार को दिन में वर्षा रेकॉर्ड नहीं हुई है। जिले में सीजन में अभी तक कुल 472.8 मिमी वर्षा हुई है।

Home / Jabalpur / भादों में तप रहा सूरज, सुबह छाए बादल, दोपहर में खिली धूप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो