scriptबड़ी खबर: इंसानों के बाद अब फसलों पर वायरल अटैक, सरकार अलर्ट मोड पर | oh my god : Viral attack on crops in mp | Patrika News

बड़ी खबर: इंसानों के बाद अब फसलों पर वायरल अटैक, सरकार अलर्ट मोड पर

locationजबलपुरPublished: Sep 17, 2018 11:26:12 am

Submitted by:

Lalit kostha

बड़ी खबर: इंसानों के बाद अब फसलों पर वायरल अटैक, सरकार अलर्ट मोड पर
 

patrika

farmer,soybean,

जबलपुर। सोयाबीन फसल पर इन दिनों व्हाइट फ्लाई के अटैक से किसान परेशान हैं। खेत पीले पड़ रहे हैं। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि फसल खराब हो गई तो आर्थिक परेशानियां बढ़ जाएंगी। इंदौर, उज्जैन, धार, विदिशा, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर आदि जिलों में कुछ इस तरह की समस्या सामने आई है। इसे लेकर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने जिलों का जाएजा लेने का निर्णय लिया है। बताया जाता है व्हाइट फ्लाई के अटैक यलो मोजाइक रोग का कारण बन रहा है। वहीं इस बीमारी के चारकोल राड से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जाता है धार जिले के हातोद के समीपस्थ ग्राम रोजड़ी में खेतों में लगी सोयाबीन की फसल इस से पूरी तरह खराब हो गई है।

news facts

मक्खी के साथ वायरस से पौधे हो रहे संक्रमित
सोयाबीन की फसल पर व्हाइट फ्लाई का अटैक
चारकोल राड बीमारी की भी सामने आ रही बात, कृषि वैज्ञानिक लगाएंगे पता

वायरल डिसीज-
कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक तरह से वायरल इंफेक्शन है। जिससे पौधे पीले पडकऱ सूखने लगते हैं। सफेद मक्खी जब पौधों का रस चूसकर दूसरे स्वस्थ्य पौधों तक जाती है तो उन्हें भी सक्रंमित कर देती है। कई जिलों में इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं दूसरी आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि लगातार हुई बारिश से जमीन पर नमी बने रहने के कारण सोयाबीन की जड़ों में फंग्स जर्मीनेट हो रहा है। जड़ें काली पडकऱ पौधों को भी खराब कर रहीं हैं।

सीड ट्रीटमेंट करने की सलाह
कृषि वैज्ञानिकों ने ऐसी स्थिति में किसानों को सीड ट्रीटमेंट करने के साथ ही क्राप रोटेशन, नई रजिस्टेंस वाली वेरायटी लगाने की सलाह दी है। बहरहाल कृषि वैज्ञानिक इस बारे में पूरी जानकारी जुटाने में जुटे हैं।

कुछ जिलों में किसानों की सोयाबीन की फसल पीली पडऩे की शिकायतें मिली हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि यह बीमारी किस तरह जर्मिनेट हुई है।
– डॉ.पवन अमराते, कृषि वैज्ञानिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो