scriptMorning Walk पर निकली महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने रोड जाम किया | painful death of woman who came out on Morning Walk | Patrika News
जबलपुर

Morning Walk पर निकली महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने रोड जाम किया

-तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई Morning Walk पर निकली महिला, मौके पर ही दम तोड़ा

जबलपुरJul 10, 2021 / 05:14 pm

Ajay Chaturvedi

मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

मार्निंग वॉक पर निकली महिला की दर्दनाक मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

जबलपुर. Morning Walk पर निकली महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय महिला किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय नागरिकों ने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी पर पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची। इससे आक्रोशित नागरिकों ने शव को जबलपुर-चरगवां मार्ग पर रख कर रोड जाम कर दिया। नागरिकों का विरोध प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला।
बताया जा रहा है कि घटना गंगई गांव के पास हुआ। महिला की शिनाख्त चैताबाई पत्नी राजकुमार चढार के रूप में की गई है। वह रोज की तरह सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी। वह गंगई गांव के मोड़ पर ही पहुंची थी कि तिलवारा की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईँ। हादसे में महिला का सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। गांव वालों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो घटना स्थल पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
लोगों का कहना है कि चैता बाई रोजाना गांव की महिलाओं के साथ मार्निंग वॉक पर निकली थीं। पर बारिश के चलते शुक्रवार को दूसरी महिलाएं उनके साथ नहीं आई थीं। चैता बाई अकेले ही मार्निंग वॉक पर निकल गई। चैताबाई के दो बच्चे हैं। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। चरगवां पुलिस ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एक्सीडेंट में महिला की मौत की खबर पाकर भी चरगवां पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बीच सड़क शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मामले की खबर पाकर चरगवां थाना प्रभारी एसआई विनोद पाठक मौके पर पहुंचे। परिजनों और गांव वालों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। तब जाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Home / Jabalpur / Morning Walk पर निकली महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने रोड जाम किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो