scriptआज यह घड़ी है बेहद शुभ, जानें दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल – पंचांग | panchang today 05 may 2019 aaj ka panchang daily hindi panchang | Patrika News
जबलपुर

आज यह घड़ी है बेहद शुभ, जानें दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल – पंचांग

मंगल कार्य के लिए बहुत शुभ है आज का दिन- पंचांग

जबलपुरMay 05, 2019 / 01:31 am

abhishek dixit

todays panchang,Panchang,Aaj ka panchang,

todays panchang,Panchang,Aaj ka panchang,

जबलपुर. शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सावान तारीख 29, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : वैशाख, पक्ष : शुक्ल।
तिथि- रात्रि 3.58 तक नंदा तिथि प्रतिपदा उपरांत भद्रा तिथि द्वितीया रहेगी। नंदा तिथि के स्वामी अग्निदेव हैं। समय शुद्ध होने पर इस तिथि में विवाह, यात्रा, कर्णवेध, मुंडन, उपनयन, व्यापार, क्रय-विक्रय, सवारी तथा व्यापारिक यात्रा से जुड़े कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। भद्रा तिथि भी मंगल कार्य के लिए अत्यंत शुभ तथा सुखद मानी जाती है।
योग- रात्रि 3.11 तक सौभाग्य उपरांत शोभन योग रहेगा। यह योग मांगलिक कार्य हेतु शुभ है।
विशिष्ट योग- त्रिपुष्कर योग के साथ पठन-पाठन, पत्र लेखन, व्यापार वाणिज्य, पत्र लेखन जैसे कार्यों के लिए शुभ माने जाते हैं।
करण- सूर्योदय काल से किस्तुध्न उपरांत वव तदंतर वालवकरण का प्रवेश होगा। करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- उग्रक्रूरसंज्ञक उध्र्वमुख नक्षत्र भरणी शाम 4.33 तक उपरांत साधारण संज्ञक नक्षत्र कृत्तिका रहेगा। भरणी नक्षत्र में कूटनीतिक वार्ता, शस्त्र निर्माण, विवादयुक्त कार्य, अग्निशमक कार्य, सवारी, यात्रा, जैसे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं। कृत्तिका नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपादित करना अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त- आज वाद,विवाद अग्निशमक सेवा, राजनीति, कूटनीति, कानून विषयक कार्य, कर्ज निपटारा, मित्र मिलन, सेवारम्भ, भ्रमण, मनोरंजन जैसे कार्य हेतु दिन शुुभ रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 12.00 बजे तक लाभ, अमृत दोपहर 1.30 से 3.00 शुभ तथा रात्रि 6.00 से 9.00 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथाा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : त्रिपुष्कर योग के साथ महर्षि पाराशर जयंती, देवदामोदर तिथि का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : रात्रि 10.38 तक मेष राशि मे उपरांत शुक्र प्रधान राशि वृष राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मेेष राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्िथित हैं। सूर्य का भरणी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथासंभव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास पूर्व दिशा में है। सन्मुख और दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: शाम 4.30.00 बजे से 6.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर ली, लू, ले अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। भरणी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि मेष होगी। राशि स्वामी मंगल तथा सुवर्ण पाया में जन्म माना जाएगा। मेष राशि के जातक प्राय: विवेकवान, नैसर्गिक कार्य में रुचि रखने वाले, सुधारवादी, मिलनसार, दयालु, परोपकारी, कार्यकुशल, प्रभावशाली, प्रगतिशील, प्रवृत्ति वाले होते हैं। अभियांत्रिकी तथा कृषि व्यापार मे सफल रहते हैं।

Home / Jabalpur / आज यह घड़ी है बेहद शुभ, जानें दिन के शुभ-अशुभ समय और राहुकाल – पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो