scriptअच्छी खबर: पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी एक्सप्रेस की गति से, दुरंतों रुकेगी इस स्टेशन पर | passenger train now express train in jabalpur to bhopal | Patrika News
जबलपुर

अच्छी खबर: पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी एक्सप्रेस की गति से, दुरंतों रुकेगी इस स्टेशन पर

अच्छी खबर: पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी एक्सप्रेस की गति से, दुरंतों रुकेगी इस स्टेशन पर
 

जबलपुरOct 03, 2018 / 09:47 am

Lalit kostha

Possession of harvesting workers in penser trains

Possession of harvesting workers in penser trains

जबलपुर. कुछ माह पूर्व रद्द की गई इटारसी से कटनी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन फिर से शुरू होगी। नए स्वरूप में यह ट्रेन पैसेंजर नहीं एक्सप्रेस की रफ्तार से चलेगी। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 51673 व 51674 इटारसी कटनी इटारसी पैसेंजर को एक्सप्रेस गाड़ी में तब्दील कर दिया गया है। इतना ही नहीं अब यह गाड़ी 11273 व 11274 इटारसी कटनी इटारसी एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।
एक और अच्छी खबर समय पर चलेगी इटारसी इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन
इटारसी से चलकर इलाहाबाद जाने वाली इटारसी इलाहाबाद पैसेंजर के समय सारणी में रेलवे ने आंशिक फेरबदल किया है। इसके तहत इटारसी से चलकर जबलपुर आने वाली इस ट्रेन के सभी स्टॉप के समय में परिवर्तन किया गया है। जबलपुर से यह ट्रेन निर्धारित समय पर आएगी व रवाना होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर से इलाहाबाद तक पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार यह टे्रन चलेगी।

अब जबलपुर में रुकेगी दुरंतो
लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर इलाहाबाद और फिर इसी मार्ग पर लौटने वाली दुरंतो एक्सप्रेस जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसकी शुरुआत मंगलवार आधी रात से हो गई। यह ट्रेन रात पौने एक बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी। इस ट्रेन के ठहराव से जबलपुर से मुंबई और मुंबई से जबलपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा।
गाड़ी संख्या 12293 व 12294 का प्रयोगिक ठहराव अगले छह माह के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन पर किया गया है। दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से 30 मार्च तक जबलपुर में रुकेगी। इसका जबलपुर पहुंचने का समय रात 12 बजकर 45 मिनिट होगा। दस मिनिट के ठहराव के बाद वह यहां से रवाना होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर इलाहाबाद जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस 05 अक्टूबर से 01 अप्रेल तक जबलपुर में रुकेगी। इसका जबलपुर पहुंचने का समय सुबह 06 बजकर पांच मिनट होगा। दस मिनट के ठहराव के बाद वह यहां से रवाना होगी।

रेलवे के विविध विकास कार्यों का लोकार्पण आज
यात्री सुविधा के अनुरूप तैयार की गई इटारसी-जबलपुर-कटनी रेलखंड में विद्युतीकृत रेललाइन समेत रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ बुधवार को किया जाएगा। रेलवे स्टेशन जबलपुर प्लेटफॉर्म छह पर सुबह साढ़े 10 बजे आयोजित समारोह में रेलवे के अधिकारियों समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जबलपुर मंडल के जबलपुर, मदनमहल, देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड एवं डुंडी स्टेशन पर भी विभिन्न यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्लेटफॉर्म क्रमांक चार एवं पांच पर चढऩे एवं उतरने के लिए नई लिफ्ट तथा प्लेटफॉर्म छह पर पेपरलेस चार्टिंग स्क्रीन का लोकार्पण किया जाएगा। इसी तरह मदन महल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 व 3 पर कोच गाइडेंस सिस्टम तथा विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सूचना बोर्ड का भी लोकार्पण भी किया जाएगा। देवरी, गोसलपुर, सिहोरा रोड एवं डुंडी स्टेशनों को फ्री वाई-फाई की सुविधा से भी जोड़ा जाएगा।

Home / Jabalpur / अच्छी खबर: पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी एक्सप्रेस की गति से, दुरंतों रुकेगी इस स्टेशन पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो