scriptपत्रिका हरित प्रदेश अभियान : पार्क में रोपे पौधे, पूरी कॉलोनी को हरा भरा करने का संकल्प | patrika harit pradesh campaign | Patrika News
जबलपुर

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान : पार्क में रोपे पौधे, पूरी कॉलोनी को हरा भरा करने का संकल्प

नर्मदा नगर के लोगों ने किया पौधरोपण

जबलपुरJul 22, 2018 / 03:46 pm

deepankar roy

patrika harit pradesh campaign

patrika harit pradesh campaign

जबलपुर। हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नर्मदा नगर, पोलीपाथर के लोगों ने शनिवार को पार्क में पौधरोपण किया। कॉलोनी को हरा भरा बनाने का संकल्प भी लिया। पौधरोपण के बाद पौधों की सिंचाई समेत सुरक्षा करने के लिए विचार-विमर्श भी किया। पौधरोपण करने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने कहा कि पौधरोपण के बाद सिंचाई सहित सुरक्षा के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। ऐसा नहीं होगा कि केवल पौध लगाकर छोड़ दिया जाएगा। पूर्व में देखा गया है कि पौधे लगाने के बाद लोग उनकी सुरक्षा नहीं करते हैं। इससे पौधे सूख जाते हैं। इसलिए यहां पर ऐसा नहीं होगा। पौधे लगाने के बाद उसकी सुरक्षा के लिए व्यापक उपाए किए जाएंगे।


मिलकर देख-रेख करेंगे
पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत शनिवार को नर्मदा नगर के लोगों ने पौधरोपण किया। क्षेत्र के जीएल भसीन ने कहा, पार्क में पौधों के अभाव में कॉलोनी में हरियाली नजर नहीं आ रही थी। संजय पाठक ने कहा, पौधों की सुरक्षा के लिए पार्क में फेंसिंग भी की जाएगी। पौधे जब तक बड़े नहीं हो जाएंगे तब तक सभी मिलकर इनकी देखरेख करेंगे। इस दौरान पौधरोपण को लेकर सभी लोगों में उत्साह नजर आया। उन्होंने पत्रिका के इस अभियान को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के अभियान के बाद शहर के कई हिस्सों में पौधरोपण किया गया है। इसके बाद शहर हरा भरा नजर आने लगा है।


इन्होंने किया सहयोग

पौधरोपण अभियान में पार्षद प्रतिनिधि अश्विनी पटेल, रोहित दुबे, अशोक श्रीवास्तव, एसडी मेहरा, रवि वर्मा, लवली सिंह, अन्नू शुक्ला, कवि अनंतरात चौबे, द्वारिका सेन, महेंद्र ठाकुर, एपी बाघमारे, एचबी सुब्रमण्यम, सुरेश हिरासकर आदि ने सहयोग किया।


वेटरनरी विवि में पौधरोपण आज
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत रविवार शाम चार बजे वेटरनरी यूनिवर्सिटी में पौधरोपण किया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ पेड़-पौधों के धार्मिक एवं वैज्ञानिक स्तर पर फायदे भी बताएंगे।

Home / Jabalpur / पत्रिका हरित प्रदेश अभियान : पार्क में रोपे पौधे, पूरी कॉलोनी को हरा भरा करने का संकल्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो