scriptजबलपुर में प्लॉट लेने वाले सावधान, इन बिल्डरों की कॉलोनियां अवैध घोषित, सरकार करेगी कब्जा | plot buyers alert, fraud by jabalpur builders sell of illegal colony | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में प्लॉट लेने वाले सावधान, इन बिल्डरों की कॉलोनियां अवैध घोषित, सरकार करेगी कब्जा

नोटिस थमाया, दर्ज होगी एफआईआर, जमीन की कुर्की होगी

जबलपुरJul 05, 2020 / 12:30 pm

Lalit kostha

plot buyers alert, fraud by jabalpur builders sell of illegal colony

plot buyers alert, fraud by jabalpur builders sell of illegal colony

जबलपुर। ग्रामीण क्षेत्र में अवैध तरीके से 10 जगहों पर कॉलोनी का निर्माण करने वाले 09 बिल्डर्स पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा। जल्द ही शहरी क्षेत्र में ऐसी कार्रवाई हो सकती है। अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआइआर के साथ ही बची जमीन की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर भरत यादव ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किए हैं। इन कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किए गए थे।

अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे नौ बिल्डर्स पर शिकंजा

इन कॉलोनियों में जहां भी भूखंड खाली हैं उन्हें प्रशासन अपने कब्जे में लेगा। इसके लिए संबंधित तहसीलदार को भूमि के खसरा के कॉलम में अहस्तांतरणीय दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी और तहसीलदार की आगामी रिपोर्ट और आरईएस के आकलन पर कॉलोनी के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। इस पर आने वाला खर्च भूमि की नीलामी से निकाला जाएगा। जहां पर जमीन नहीं बची वहां पर बिल्डर्स के खिलाफ एफआइआर होगी।

 

crime_01.jpg

ये हैं बिल्डर्स
रामकुमार साहू- शीला टॉकीज निवासी रामकुमार साहू ने पनागर तहसील के अंतर्गत ग्राम हरदुआ में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया है।
नमिता सरकार- गढ़ा निवासी नमिता सरकार के अलावा मनोज यादव और सुरेंद्र पटेल की ओर से पनागर तहसील के तहत ग्राम घाना में अवैध कॉलोनी बनाई गई। लोगों को प्लॉट बेचे गए। तहसीलदार को नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा गया है।
विशाल सोनकर- नगर परिषद क्षेत्र पनागर में पनागर निवासी विशाल सोनकर की ओर से अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया।
कैलाशचंद्र- पनागर तहसील के तहत ग्राम खजरी में रामपुर नर्मदा रोड निवासी कैलाशचंद्र और विकास पटेल के द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया।
मनोज यादव- ग्राम घाना पनागर में कांचघर निवासी मनोज यादव के द्वारा बड़े क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी का निर्माण कर लोगों को प्लॉट बेचे।
विपिन तिवारी- बलपुरवा जिला शहडोल निवासी विपिन तिवारी की ओर से चार वर्ष में वैध कॉलोनी का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर जिला प्रशासन ने भूमि का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया।
मोहम्मद सरफराज- अंसार नगर गोहलपुर निवासी मोहम्मद सरफराज की ओर से पनागर क्षेत्र में ग्राम खजरी में भूमि पर अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण किया गया है।
अरुण महेश्वर- वर्तिका अपार्टमेंट निवासी अरुण महेश्वर की ओर से जबलपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम ऐठाखेड़ा और पनागर तहसील के अंगर्तग ग्राम सुंदरपुर में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया।
विकास सोनकर- जबलपुर निवासी विकास सोनकर ने नगर पालिका पनागर में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया है।

अवैध तरीके से कॉलोनी का निर्माण करने वालों पर सख्त की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के इन मामलों में बिल्डर्स के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के अलावा कुर्की तथा कोर्ट के माध्यम से राजस्व वसूला जाएगा।
भरत यादव, कलेक्टर

Home / Jabalpur / जबलपुर में प्लॉट लेने वाले सावधान, इन बिल्डरों की कॉलोनियां अवैध घोषित, सरकार करेगी कब्जा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो