scriptशारदेय नवरात्र के लिए पुलिस विभाग ने की है ये खास व्यवस्था, नहीं होगी परेशानी | Police department has made this special arrangement for Navratri | Patrika News
जबलपुर

शारदेय नवरात्र के लिए पुलिस विभाग ने की है ये खास व्यवस्था, नहीं होगी परेशानी

शारदेय नवरात्र पर प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस विभाग ने नई नीति तैयार की है। नवरात्र चल समारोह में चार हजार पुलिस कर्मी की तैनाती की जाएगी। विसर्जन कुंडों में इस बार प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे।

जबलपुरOct 04, 2019 / 07:07 pm

praveen chaturvedi

bhitoli visarjan kund at jabalpur.

bhitoli visarjan kund at jabalpur.

जबलपुर। मां भगवती की आराधना का पर्व शारदेय नवरात्र शुरू हो गया है। पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना हो गई है। पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग है। शहरवासी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए निकलने लगे हैं। देर रात तक शहर माता के जयकारों से गूंज रहा है।

अतिरिक्त बल रहेगा तैनात
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर इस बार पुलिस-प्रशासन ने नई नीति तैयार की है। चार हजार पुलिस कर्मी और अतिरिक्त बल नवरात्र और चल समारोह से लेकर विसर्जन के लिए लगाया गया है। विसर्जन कुंड और तालाबों में होने वाले विसर्जन के लिए इस बार प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। समितियों को पूजन करने के बाद रवाना कर दिया जाएगा। आगे प्रतिमाओं को विसर्जित करने का काम स्पेशल टीम करेगी।

जानकारी के अनुसार पुलिस-प्रशासन मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया को पुख्ता स्वरूप देने में जुटी है। इसके लिए थानेवार पांच बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जा रही है। इसमें समितियों का नाम, मूर्ति की ऊंचाई, विसर्जन की तारीख और समय के साथ विसर्जन स्थल की जानकारी मांगी है। उसी अनुसार इंतजाम भी किए जाएंगे। जिले में 1370 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। शहर में ये संख्या 900 के लगभग है।

दुर्गा प्रतिमाओं के सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन के लिए इस बार नई व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी विसर्जन कुंडों व घाटों पर प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। यहां प्रशिक्षित लोगों की टीम प्रतिमाओं का विसर्जन करेगी।
राजेश त्रिपाठी, एएसपी, सिटी

Home / Jabalpur / शारदेय नवरात्र के लिए पुलिस विभाग ने की है ये खास व्यवस्था, नहीं होगी परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो