scriptआखिर क्यों महिलाएं को सजा दे सकती है यह चूक…जानने के लिए पढ़ें | programe for womens day | Patrika News

आखिर क्यों महिलाएं को सजा दे सकती है यह चूक…जानने के लिए पढ़ें

locationजबलपुरPublished: Mar 08, 2019 06:35:26 pm

Submitted by:

virendra rajak

महिला दिवस के अवसर समारोह का आयोजन

jabalpur

महिला दिवस

जबलपुर, सोशल मीडिया कभी व्यक्तिगत, तो कभी सामाजिक और देशहित पर आघात पहुंचा सकता है, इसलिए इसका उपयोग संभलकर करें। विशेषकर महिलाएं सजग रहे। क्योंकि थोड़ी सी चूक या गलती बड़ी सजा दे सकती है। यह बात शुक्रवार को महिला दिवस के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंपनी की रीता खेत्रपाल ने कहीं। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लि‍िमटेड में कार्यरत महिला अभियंताओं व कार्मिकों ने महिला दिवस के अवसर समारोह का आयोजन किया। समारोह में विद्युत कंपनियों के चिकित्सालय की डॉ. सरिता बदलानी, डॉ. परिण‍िता टेंभुर्णे, मीता मेहरोत्रा, अराधना श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त कल्याण अधिकारी सुनंदा सिंघल, दीपा सप्रे एवं रीता खेत्रपाल सहित सभी महिला अभियंता व कार्मिक उपस्थि‍त थीं। समारोह में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्तिप्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई।
समारोह में वक्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के कार्यों, उनकी जागरूकता व सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। महिला चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने परिवार के साथ स्वयं की देखभाल करने की उपयोगी सलाह दी। समारोह में उपस्थि‍त महिला कार्मिकों ने केक काट कर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया। आकृति अग्रवालए रूचि श्रीवास्तव व रमनीत छाबड़ा के संयोजन में महिला कार्मिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मीनल गुप्ता व रमनीत छाबड़ा ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मीनल गुप्ता ने किया।
——–
पावर ट्रांसमिशन कंपनी में महिला दिवस का आयोजन
जबलपुर, जबलपुर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रजनी सिंह ने कहा कि मातृशक्ति आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास का प्रतीक है। महिलाओं ने विविध क्षेत्रों में अपने कार्य व कौशल से समाज को गौरवान्वित किया है। वे आज नयागांव स्थि‍त मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मानव संसाधन विकास संस्थान में आयोजित महिला दिवस समारोह को संबोध‍ित कर रही थीं। रजनी सिंह ने कहा कि महिलाएं पूरे विश्व में महिला दिवस उत्साह के साथ आयोजित कर रही हैं, किन्तु ऐसा कौन सा पल है, जो महिलाओं का नहीं है। महिलाएं प्रात:काल से ले कर रात्रि तक हर क्षण कर्मशीलता के साथ जीवन को जीती हैं और यही उनके व्यक्तित्व की खूबी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर पल, हर क्षण को प्रत्येक दिन पूरे उत्साह के साथ जीना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक पीएआर बेन्डे ने कहा कि महिला दिवस प्रत्येक महिला के लिए गौरवमयी दिवस है। महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कौशल से सफलता का परचम फहराया है। समारोह में मतदान जागरूकता पर प्रदर्शनी का संयोजन किया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रजनी सिंह ने समारोह में उपस्थि‍त सभी महिलाओं को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो