scriptपंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन चार स्वर्ण पदक जीत कर विजेता बना | Punjab State Power Corporation wins four gold medals | Patrika News
जबलपुर

पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन चार स्वर्ण पदक जीत कर विजेता बना

44 वीं अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मंडल कुश्ती प्रतियोगिता

जबलपुरJan 15, 2020 / 06:45 pm

virendra rajak

mppmcl.jpg

जबलपुर, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 44 वीं अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल कुश्ती प्रतियोगिता का खिताब पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमि‍टेड ने जीता। जबकि उपविजेता हर‍ियाणा पावर स्पोटर्स गु्रप बना। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र वितरण की टीम रही। पंजाब ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक, हर‍ियाणा ने एक स्वर्ण, चार रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते। महाराष्ट्र वितरण की टीम एक स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य पदक जीतने में सफल रही। मेजबान एमपी पावर के विनोद यादव, मानवेन्द्र सिंह पटेल व जेपी गोस्वामी ने कांस्य पदक जीते। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता एफडी ठाकुर, एनके नुन्हारिया एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के चीफ मेड‍िकल ऑफीसर डॉ. एसके वर्मा, परिषद के पदाधिकारी एके अलंग, वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी राकेश पाठक ने ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता में अर्जुन यादव,देवेन्द्र उपाध्याय, प्रवीण पांडे, लालजी यादव,चंदन चक्रवर्ती, कैलाश कहार व राकेश यादव रैफरी रहे।

57 कि‍लोग्राम भार वर्ग- विजेन्दर उत्तरप्रदेश पावर कार्पोरेशन स्वर्ण पदक, आकाश लिभोंरे महाराष्ट्र वितरण रजत पदक, प्रकाश मोहिते महाराष्ट्र जेनको व अजमेर सिंह हर‍ियाणा पावर स्पोटर्स गु्रप कांस्य पदक।
61 किलोग्राम भार वर्ग- राहुल नई दिल्ली पावर लिमि‍टेड स्वर्ण पदक, सुरेश कुमार हरियाणा रजत पदक, विनोद गायकवाड़ महाराष्ट्र वितरण व मुकेश कुमार डीटीएल कांस्य पदक।
65 किलोग्राम भार वर्ग-राजकुमार वासुदेव महाराष्ट्र वितरण स्वर्ण पदक, अशोक कुमार हरियाणा रजत पदक, धर्मेन्दर सिंह उत्तरप्रदेश पावर कार्पोरेशन व संतोष सुग्रीव मुंडे महाराष्ट्र जेनको कांस्य पदक।
70 किलोग्राम भार वर्ग- शेर सिंह पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमि‍टेड स्वर्ण पदक, शिवधनी उत्तरप्रदेश रजत पदक, विनोद यादव एमपी पावर व सुरेन्दर सिंह हरियाणा कांस्य पदक।
74 किलोग्राम भार वर्ग-नरेन्दर पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमि‍टेड स्वर्ण पदक, सज्जन कुमार हर‍ियाणा रजत पदक, संदीप डीटीएल व ज्योतिबा विष्णु ओऊलकर महाराष्ट्र वितरण कांस्य पदक।
86 किलोग्राम भार वर्ग- रणवीर पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमि‍टेड स्वर्ण पदक, संदीप सावंत महाराष्ट्र वितरण रजत पदक, मानवेन्द्र सिंह पटेल एमपी पावर व राजेश कुमार हरियाणा कांस्य पदक।
97 किलोग्राम भार वर्ग- हनी कुमार पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमि‍टेड स्वर्ण पदक, अनिल कुमार हर‍ियाणा रजत पदक, एसएस कुंभार महाराष्ट्र वितरण व अर्जुन प्रसाद यादव उत्तरप्रदेश कांस्य पदक।
125 किलोग्राम भार वर्ग से अधिक- अनिल कुमार हर‍ियाणा स्वर्ण पदक, राजेश मोतीराम शिन्दे महाराष्ट्र जेनको रजत पदक, जतन सिंह उत्तरप्रदेश व जेपी गोस्वामी एमपी पावर कांस्य पदक।

Home / Jabalpur / पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन चार स्वर्ण पदक जीत कर विजेता बना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो