scriptआज के दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानें आज का राहू काल व शुभ मुहुर्त | rahu kaal today aaj ka panchang shubh muhurat | Patrika News
जबलपुर

आज के दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानें आज का राहू काल व शुभ मुहुर्त

आज के दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानें आज का राहू काल व शुभ मुहुर्त

जबलपुरDec 17, 2019 / 03:34 pm

abhishek dixit

Aaj Ka Rahu Kaal 2019

Aaj Ka Rahu Kaal 2019

शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रवि उस्मानी 19, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : हेमंत, मास : पौष, पक्ष : कृष्ण।
तिथि – रात्रि 2.47 तक नंदा तिथि षष्ठी उपरांत भद्रा तिथि सप्तमी रहेगी। नंदा तिथि विवाह, उपनयन, गृहप्रवेश, क्रय विक्रय, पशुचिकित्सा तथा विपणि व्यापार के लिए अत्यंत उपयुक्त मानी जाती है। वहीं भद्रा तिथि भी मंगलकारी कार्य हेतु उपयुक्त मानी जाती है। व्यापारारंभ जैसे कार्य हेतु यह तिथि शुभ मानी जाती है, परंतु पौष मास में मंगलकारी कार्य निशिद्ध रहते हैं।
योग – विष्कुंभ रात्रि 1.10 तक उपरांत प्रीति योग रहेगा। दैनिक कार्य हेतु दोनों ही योग शुभ तथा सुखद हैं।
विशिष्ट योग – ग्रहयोग के आधार पर आज के दिन प्रसूति , नामकरण, विद्यारंभ, विपणि व्यापार जैसे कार्य शुभ रहेंगे।
करण – सूर्योदय काल से गर उपरंात बणिज तदनंंतर कौलव करण का प्रवेश होगा करण शुभ सुखद है।

नक्षत्र – उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र मघा रात्रि 2.54 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शुभ नक्षत्र गणना के आधार पर आज के दिन विवाह, यज्ञोपवीत, अलंकार, वास्तु, गृहप्रवेश, प्रतिष्ठा, व्यापारिक यात्रा, नामकरण, कूपारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं, परंतु सूर्य के धनु संक्राति के कारण मंगलकारी कार्य निशिद्ध रहते हैं।
शुभ मुहूर्त – नक्षत्र गणना के आधार पर आज इष्टिका दहन, कर्जनिपटारा, पत्रलेखन, राजनीतिक कार्य, क्रय विक्रय जैसे कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी रहेंगे।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज प्रात: 9.00 से 10.30 चर दोपहर 10.30 से 1.30 लाभ अमृत एवं रात्रि 7.30 से 9.00 लाभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी रहेगी।
व्रतोत्सव आज – रवियोग के साथ के साथ सौर पौषमासारंभ हो रहा है, इस मास में आज श्री हनुमत आराधना परम कल्याणकारी रहेगी।
चन्द्रमा – दिवस रात्रि पर्यंत तक सूर्य प्रधान राशि सिंह राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के धनुराशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का मूल नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल – आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 3.00.00 बजे से 4.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर मा,मी,मे,मू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। मघा नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि सिंह तथा राशि स्वामी सूर्य रहेंगे। सिंह राशि सूर्य प्रधान राशि है। इस राशि के जातक प्राय: गंभीर, विवेकवान, अनुशासन प्रिय तथा स्वाभिमानी प्रवृत्ति के होते हैं। इनके मित्रों की संख्या कम होती है, परंतु आवश्यकता पडऩे पर बड़े जन संंगठन का नेतृत्व का संचालन भी इनको प्राप्त होता है।

Home / Jabalpur / आज के दिन भूल कर भी न करें ये काम, जानें आज का राहू काल व शुभ मुहुर्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो