scriptराहुल गांधी के इस नेता ने पदाधिकारी को दी जान से मारने की धमकी | rahul gandhi leader threatened to kill | Patrika News
जबलपुर

राहुल गांधी के इस नेता ने पदाधिकारी को दी जान से मारने की धमकी

एनएसयूआई के अध्यक्ष के खिलाफ पदाधिकारी ने थाने में कराई एफआईआर दर्ज
 

जबलपुरFeb 03, 2018 / 12:13 pm

Lalit kostha

rahul gandhi leader threatened to kill

rahul gandhi leader threatened to kill

जबलपुर। छात्र राजनीति में अभी तक एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और वाद विवाद की स्थित विपक्षियों में देखी जाती थी। किंतु अब आपस की लड़ाइयां भी खुलकर सामने आने लगी हैं। पदाधिकारियों द्वारा दूसरे कार्यकर्ताओं या छोटे पदाधिकारी को मारने धमकाने के मामले होने लगे हैं। मामला कांग्रेस समर्थिन एनएसयूआई का है। जिसके जिलाध्यक्ष पर अपने ही एक पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीडि़त ने पुलिस में जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हम यहां बता दें कि ये वही जिलाध्यक्ष है जिसे स्वयं राहुल गांधी ने अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया था।

यह है मामला
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विजय रजक पर संगठन के एक पदाधिकारी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिला सचिव कार्तिक नामदेव की रिपोर्ट पर केंट पुलिस ने विजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जिला सचिव कार्तिक नामदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शासकीय महाकोशल कॉलेज में छात्रसंघ सचिव है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी विजयी चार पदाधिकारियों को ब्लेजर के लिए राशि प्रदान की गई थी। ब्लेजर बनवाने के लिए वह पदाधिकारियों के साथ दोपहर में सदर स्थित एसएन ट्रेलर्स की दुकान गया था।

वहां एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय रजक ने मोबाइल पर अधिक राशि का बिल बनवाकर कॉलेज प्रबंधन को देने के लिए बोला। मना करने पर रजक साथियों के साथ वहां पहुंचा और धक्का-मुक्की कर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी। पुलिस ने आरोपित विजय रजक एवं एक अन्य देवेन्द्र कोली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस जांच कर रही है।

Home / Jabalpur / राहुल गांधी के इस नेता ने पदाधिकारी को दी जान से मारने की धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो