जबलपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा उत्साह
जबलपुर•Jul 27, 2021 / 09:00 pm•
shyam bihari
Vaccine
जबलपुर। बारिश और पर्व के कारण जबलपुर शहर में कोरोना टीकाकरण केंद्र में लोगों की कतार कम हुई। कई दिन बाद ऐसा हुआ जब लक्ष्य से कम लोग कोरोना टीका लगवाने के लिए पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए उत्साह ज्यादा देखा गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 31200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इसके एवज में 28969 ने ही टीका लगवाया। कई जगह पर शाम चार बजे के बाद मौके पर पंजीयन करके टीके लगाए गए। मंगलवार को मेडिकल, विक्टोरिया, एल्गिन और रांझी अस्पताल सहित ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवतियों महिलाओं को टीका लगाया जाएगा।
सबसे कम टीके मझौली ब्लॉक में लगे
ब्लॉक : लक्ष्य : टीका लगा : प्रतिशत में
शहपुरा : 2100 : 2215 : 105
मझौली : 1500 : 908 : 61
पनागर : 2100 : 2494 : 119
कुंडम : 1100 : 1206 : 110
पाटन : 1500 : 1923 : 128
सिहोरा : 2000 : 2115 : 106
बरगी/बरेला : 2000 : 2176 : 109
जबलपुर: 18900 : 15932 : 84
कुल : 31200 : 28969 : 93
नोट: सोमवार को जिले में कोरोना टीकाकरण की स्थिति।
खराब खाना परासेने से नाराज
टीकाकरण कार्यों में लगे कर्मचारियों को सोमवार को खराब खाना परोसने की शिकायत हुई है। पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित कुछ अन्य केंद्रों के कर्मचारियों ने भोजन की गुणवत्ता को खराब बताते हुए उसे खाने से मना कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शत्रुघन दाहिया ने मामले के जांच के निर्देश दिए है।