scriptNews बारिश ने बनाई इतनी बिजली की टूट गया रिकॉर्ड | Rain breaks the record for so much electricity Breaking hatras ipl liv | Patrika News
जबलपुर

News बारिश ने बनाई इतनी बिजली की टूट गया रिकॉर्ड

इस मानसूनी सीजन में 3022.06 मिलीयन यूनिट विद्युत उत्पादन

जबलपुरOct 13, 2020 / 06:49 pm

virendra rajak

electic

1.5 crore dues on consumers availing 100 unit electricity bill scheme

प्रदेशभर में पिछले साल की तुलना में हाईड्रल विद्युत उत्पादन में बढ़ोतरी

जबलपुर . प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश हुई, तो जल विद्युत गृहों को भी फुल लोड पर चलाया गया। बारिश के शुरुआती दौर में प्रदेश के बांधों में पानी की आवक कम थी, तो उत्पादन नहीं हो सका, लेकिन जैसे ही झमाझम बारिश शुरू हुई, सभी बांधों में पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंचा और फिर विद्युत उत्पादन शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जल विद्युत गृहों में पिछले वर्ष के एक जून से 30 सितम्बर के मुकाबले इस वर्ष एक जून से 30 सितम्बर तक लगभग तीन हजार मिलीयन यूनिट से अधिक विद्युत उत्पादन किया गया।
वर्ष 2020 में उत्पादन का ग्राफ
माह- गांधी सागर- पेंच- बरगी- टोंस- देवलोन- सिलपरा- झिन्ना- बिरसिंहपुर- राजघाट- मडीखेड़ा- इंदिरा सागर- ओंकारेश्वर
जून- 0.00- 10.14- 24.10- 117.07- 0.00- 8.19- 9.30- 4.50- 0.00- 0.00- 296.00- 187.00
जुलाई- 0.00- 36.98- 39.24- 100.48- 0.00- 661- 6.03- 13.24- 0.00- 10.08- 69.72- 47.61
अगस्त- 0.00- 96.32- 56.92- 67.00- 20.02- 4.07- 6.21- 14.76- 6.31- 19.20- 217.30- 107.99
सितंबर- 6.37- 108.73- 54.13- 92.84- 25.81- 9.76- 12.09- 12.03- 28.48- 17.88- 710.43- 340.16
कुल- 6.37- 252.18- 174.39- 377.38- 45.83- 29.26- 33.62- 44.53- 34.79- 47.16- 1293.44- 682.75
(बांधों से उत्पादित विद्युत मिलीयन यूनिट में)
तोड़ा पिछला रिकॉर्ड
प्रदेश में 12 जल विद्युत गृह हैं। इन सभी विद्युत गृहों में पिछले वर्ष एक जून से 30 सितम्बर तक कुल 2711.5 मिलीयन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया था। वर्ष 2020 में एक जून से 30 सितम्बर तक 3022.06 मिलीयन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। इस वर्ष के चार महीनों ने पिछले वर्ष के चार महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वर्ष 2019 में उत्पादन का ग्राफ
माह- गांधी सागर- पेंच- बरगी- टोंस- देवलोन- सिलपरा- झिन्ना- बिरसिंहपुर- राजघाट- मडीखेड़ा- इंदिरा सागर- ओंकारेश्वर
जून- 4.36- 0.03- 8.72- 35.70- 26.86- 3.02- 2.75- 0.89- 0.00- 0.00- 43.99- 17.78
जुलाई- 0.00- 0.00- 15.78- 14.79- 30.25- 0.00- 0.00- 5.15- 0.00- 0.00- 80.62- 51.56
अगस्त- 9.30- 18- 55.54- 122.75- 20.48- 0.15- 0.14- 12.45- 10.67- 22.20- 513.28- 213.69
सितंबर- 19.21- 81.96- 62.58- 179.37- 26.85- 6.05- 6.85- 13.67- 19.35- 42.88- 706.89- 217.00
कुल- 33.14- 83.67- 142.62- 352.61- 104.45- 9.22- 9.74- 32.16- 30.02- 65.08- 1344.77- 500.004
(बांधों से उत्पादित विद्युत मिलीयन यूनिट में)
ताप विद्युत गृहों का मैंटेनेंस
बारिश के मौसम में प्रदेश में बिजली की मांग में गिरावट आती है। इसके चलते ताप विद्युत गृहों का मैंटेनेंस किया जाता है। इस दौरान जल विद्युत गृहों से प्रदेश में बिजली की सप्लाई की गई।
की गई बैंकिंग, रबी सीजन में वापसी
जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान प्रदेश में बिजली का अधिक उत्पादन होता है। ऐसे में प्रदेश में उत्पादित होने वाली बिजली की बैंकिंग दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश में की जाती है। रबी सीजन में बैकिंग की गई बिजली को वापस लिया जाएगा। जिसका उपयोग रबी सीजन में सिंचाई के लिए किया जा सके।

Home / Jabalpur / News बारिश ने बनाई इतनी बिजली की टूट गया रिकॉर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो