scriptसोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों से दुराचार | Rape of young women in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों से दुराचार

शहर के एक होटल में युवती से दुराचार कर अश्लील वीडियो बना कर आरोपी उसको ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते रहा। युवती की शादी के बाद भी उसकी हरकतें जारी थीं।

जबलपुरMay 26, 2019 / 11:06 pm

santosh singh

crime news of jodhpur

किया यह घिनौना कृत्य

जबलपुर. शहर के एक होटल में युवती से दुराचार कर अश्लील वीडियो बना कर आरोपी उसको ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते रहा। युवती की शादी के बाद भी उसकी हरकतें जारी थीं। परेशान युवती ने पति व ससुराल वालों को सच बता दिया। इसके बाद नवविवाहिता पति व ससुराल वालों के साथ लार्डगंज थाने पहुंची और दुराचार की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कॉलेज में पढऩे के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत कर बताया कि तीन वर्ष पहले वह शहर स्थित एक कॉलेज में पढ़ती थी। उसी दौरान फेसबुक के माध्यम से नुनसर पाटन निवासी आकाश रजक से उसकी दोस्ती हो गई। वे अक्सर मिलते-जुलते थे। 13 फरवरी को 2017 को आकाश उसे गोलबाजार स्थित बाबा होटल ले गया।
दुराचार की बना ली अश्लील वीडियो
वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया और चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसको ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता रहता था। बदनामी की डर से युवती उसके चंगुल से नहीं निकल पायी। शादी के बाद आरोपी उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो व मैसेज भेज कर ब्लैकमेल करने लगा था।
इधर, माढ़ोताल की युवती के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसने शादी करने की बात कही। छह महीने तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो इनकार करते हुए युवती और उसके परिजनों को मारने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने दुराचार व धमकी देने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो वर्ष पहले फेसबुक से हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय युवती ने शिकायत कर बताया कि मानस उपाध्याय से दो वर्ष पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर उनकी बातचीत और आपस में मिलना-जुलना शुरू हो गया। इसी दौरान मानस ने शादी के लिए प्रपोज किया। अगस्त 2018 में बातचीत करने का कहकर अपने साथ करमेता स्कूल के आगे चिंटू चौबे के नए बने मकान में दोपहर दो बजे ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया।
गढ़ा निवासी दोस्त के घर ले जाकर किया दुराचार
तीन मई 2019 को गढ़ा में अपने दोस्त के घर ले गया, वहां भी छह महीने के अंदर शादी करने का झांसा देकर दुराचार किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। कहा कि तुझसे शादी नहीं करूंगा, चाहे जो कर ले। रिपोर्ट करने पर उसे और उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 (2) एन 506 भादवि का अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 

Home / Jabalpur / सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों से दुराचार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो