scriptकिशोरी व युवती के साथ बलात्कार, गर्भवती हुईं, तो खुली पोल | rape:Teenager and girl raped in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

किशोरी व युवती के साथ बलात्कार, गर्भवती हुईं, तो खुली पोल

teenager rape:ग्वारीघाट व पाटन की घटना, उधर बेलखेड़ा में 55 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार हुआ

जबलपुरSep 15, 2019 / 01:42 pm

santosh singh

rape.jpg

rape

जबलपुर. जिले के तीन थाना क्षेत्रों से शनिवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी। शादी का झांसा देकर किशोरी (minor) सहित युवती के साथ दो लोगों ने बलात्कार (rape) किया। जब वे गर्भवती (pregnant) हुईं तो छोड़ कर भाग गए। इसके बाद दोनों पीडि़त थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी। वहीं बेलखेड़ा में 55 वर्षीय के घर में घुसकर एक व्यक्ति ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर बलात्कार किया। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।
फर्नीचर का काम करने वाले के झांसे में फंसी युवती
ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि तीन साल से वह मझौली निवासी सोहन पटेल को जानती है। वह फर्नीचर का काम करता है। दो साल पहले सोहन ने उससे शादी करने के लिए कहा। 2017 में उसके घर के पास सोहन का काम चल रहा था। सोहन ने युवती को बुलाया और जबरन बलात्कार किया। युवती के विरोध करने पर सोहन ने शादी करने का आश्वासन दिया। 10 मार्च 2019 को युवती को गर्भवती होने का पता चला। उसने सोहन से शादी करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने सोहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
शादी का झांसा देकर किया बलात्कार
पाटन क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करती है। वह बगदरी निवासी अखिलेश मल्लाह के वाहन से काम पर आती-जाती थी। एक साल पहले अखिलेश उसे नुनसर ले गया और बलात्कार किया। विरोध करने पर शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी वह उसका दैहिक शोषण करता रहा। किशोरी गर्भवती हुई तो उसके परिजन को जानकारी हुई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने बलात्कार सहित पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घर में घुसकर किया रेप
बलात्कार की एक अन्य शिकायत 55 वर्षीय महिला ने बेलखेड़ा थाने में दर्ज कराई है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि सात सितम्बर की रात वह घर पर अकेली थी, तभी पिम्मा झारिया उसके घर में घुसा और बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Home / Jabalpur / किशोरी व युवती के साथ बलात्कार, गर्भवती हुईं, तो खुली पोल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो