scriptबलात्कारी ने जज के सामने कर ली आत्महत्या, दहल गए लोग- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन | rape video viral suicide in front judge jabalpur news bulletin | Patrika News
जबलपुर

बलात्कारी ने जज के सामने कर ली आत्महत्या, दहल गए लोग- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर, गाडरवारा, नरसिंहपुर, कटनी की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम
 

जबलपुरSep 24, 2017 / 04:02 pm

Lalit kostha

Gangrape with minor in Jalaun

Gangrape with minor in Jalaun

दुष्कर्म का दोषी करार दिया और फैसला सुनते ही कोर्ट की दूसरी मंजिल से कूदा आरोपित,मौके पर मौत

कटनी जिला न्यायालय में शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दुष्कर्म के एक आरोपित ने दोषी ठहराए जाने के तत्काल बाद न्यायालय की छत से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक कृष्णा बर्मन ग्राम पंचायत बड़ेरा के टिकरवारा गांव का रहने वाला था। न्यायालय के द्वितीय तल स्थित विशेष न्यायाधीश एपी मिश्र की अदालत में दोपहर तीन बजे दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट मामले की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान जज ने आरोपित कृष्णा को कटघरे में खड़े होने के निर्देश दिए। दोनों पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद जज ने मामले में आरोपित को दोषी करार दिया। वहीँ आरोपित के नीचे गिरने के बाद सुसाइड का वीडियो लोगों खूब बनाये और उसे वायरल भी कर दिया
——————–
वीएफजे में एमएमपीवी का प्रोटोटाइप तैयार, नक्सली क्षेत्रों में अब ज्यादा सुरक्षित होंगे जवान
नक्सली इलाकों में गश्त करने वाले जवान पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे। सैन्य वाहनों की निर्माता वीकल फैक्ट्री जबलपुर ने खास डिजाइन तैयार किया है। जो मॉडिफाइड माइन प्रोटेक्टिड वीकल (एमएमपीवी) का पहला प्रोटोटाइप है। यह वाहन शनिवार को प्लांट में रोलऑन यानी चालू किया गया। यह मौजूदा माइन प्रोटेक्टिड वीकल से ज्यादा शक्तिशाली होगा। एमएमपीवी का प्रोजेक्ट लम्बे समय से चल रहा है। इस वाहन के लिए जरूरी मटेरियल की कमी थी, लेकिन अब इसे दूर कर लिया गया है। शनिवार को प्लांट में तैयार प्रोटोटाइप को जैसे ही ड्राइवर ने चालू किया, सभी कर्मचारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया। एमएमपीवी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लिए तैयार किया है।

———————
पहले बिल में रीडिंग से अधिक खपत दिखाकर की थी वसूली, उपभोक्ताओं को दोहरा फटका, जीरो खपत का भी लग रहा बिल
बिजली बिल को लेकर परेशान उपभोक्ताओं की समस्या दूर करने में विभाग फिसड्डी साबित हो रहा है। स्पॉट बिलिंग में छूटी रीडिंग की वजह से स्लैब के चलते चपत लग रही है। वहीं, बगैर रीडिंग लिए खपत दर्शाने की वजह से कई उपभोक्ताओं को शून्य खपत पर भी वसूली हो रही है। इन उपभोक्ताओं को पहले अनुमानित खपत दर्शा कर चपत लगायी गई और अब स्पॉट बिलिंग में पोल खुली तो भी शून्य खपत दर्शा कर बिल जारी कर दिया गया। पूर्व संभाग में शनिवार को कई मामले इस तरह के पहुंचे।
————————-
भाजपा विधायक को स्वाइन फ्लू, दो अन्य मरीज भी पॉजिटिव
स्वाइनफ्लू की चपेट में जबलपुर संभाग से भाजपा की एक विधायक व उनके परिवार के तीन सदस्य भी आ गए हैं। विशेषज्ञों की टीम ने जांच के बाद उन्हें दवा दी है व घर पर ही आइसोलेटेड रहकर इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य मरीज पॉजिटिव आए हैं। विधायक को लगातार खांसी, कफ व गले में खराश की शिकायत थी। यही शिकायत बाद में परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को हुई। विशेषज्ञों की टीम द्वारा विधायक को दवा दी गई। उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने की भी सलाह भी दी गई।
——————–
नुनहाई वाली माता की आरती में उमड़े श्रद्धालु
संस्कारधानी की दुर्गोत्सव समिति नुनहाई में जगत जननी की आभा में सद्भाव की रोशनी मिल रही है। भक्तगण भगवती की लाल चुनरी ओढ़कर प्रार्थना कर रहे हैं, नुनहाई वाली माता के पीछे हरे रंग का मखमली कपड़ा अंग्रेजी हुकूमत के समय के भाईचारे और एकता की याद दिला रहा है। पत्रिका के तत्वावधान में दुर्गोत्सव समिति नुनहाई में शनिवार को मां की आरती हुई। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात ९ बजे हुई आरती में राहगीर भी शामिल हुए। सोने-चांदी, हीरे जवाहरात से जडि़त माता की प्रतिमा से लोगों की निगाहें नहीं हट रही थीं।

——————–
माता रानी के लिए तैयार विसर्जन कुंड, व्यवस्थाओं का जायजा लिया अधिकारियों ने
नवरात्र अभी शुरु ही हुआ है, नवरात्रि के नौ दिनों में से तीसरे दिन की पूजा अर्चंना चल रही है, उधर प्रशासन नवरात्र के अंतिम दिनों और दशहरा की तैयारियां करने लगा है। दुर्गां प्रतिमाओं के विसर्जंन के लिए विसर्जंन कुंड बनाए जा रहे हैं। ग्वारीघाट पर बड़ा कुंड बनया जा रहा है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा दुगाज़् प्रतिमाएं विसर्जंन के लिए आती हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में विसर्जन कुंड को लेकर पत्रिका द्वारा वृहत स्तर पर अभियान चलाया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने भी इस पर सहमति जताई और विसर्जन कुंडों में प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए कहा था। गणेशाोत्सव में प्रतिमाओं का विसर्जन इन कुंडों में ही हुआ था।
——————-
ऑडिटोरियम में पानी भरा हुआ है , कालेज की लड़कियां पानी में डांस कर रही है

होम साइंस कॉलेज के ऑडिटोरियम में पानी भरा हुआ है। बारिश बंद हो चुकी है बावजूद इसके कॉलेज का ऑडिटोरियम में पानी भरा हुआ है ।इससे वहां की लड़कियां बच बचकर निकल रही है साथ ही कुछ तो इसे इंजॉय भी कर रहे हैं और पानी में डांस कर रही है ।काम करने वाले कर्मंचारियों ने बताया कि कॉलेज का ऑडिटोरियम ग्राउंड लेवल से कुछ नीचे बना हुआ है। इस वजह से हर साल बरसात के मौसम में यहां यह स्थिति बनती है। डांस कर रही लड़कियों का एक ऐसा ही वीडियो कॉलेज में वायरल हो रहा है। जिसमें पानी पर गल्र्स की मस्ती दिखाई दे रही है।
—————————
पीएफ कर्मचारियों ने की सफाई, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के तहत शनिवार को विजय नगर स्थित पीएफ कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कार्यालय एवं आवासीय परिसर में साफ -सफ ाई की। इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मो. अशरफ कामिल के साथ सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर सहायक भविष्य निधि आयुक्त गोविंद शर्मा, शिखर शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, ललितेश सिंह नायक, लेखाधिकारी ए लाकरा, प्रवीण सिंह, सीएल धुर्वे, अनुभाग प्रभारी शिवेन्द्र खम्परिया, रूपसिंह मरावी, योगेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र नेमा, लाखन सिंह, सहायक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, विजय शर्मा, मगमी स्वामी, मणिकांत शुक्ला, प्रियरंजन सिन्हा, छवि कुमार रमन मसराम सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।


खबरों को विस्तार से जानने के लिए देखें पत्रिका न्यूज बुलेटिन-

Home / Jabalpur / बलात्कारी ने जज के सामने कर ली आत्महत्या, दहल गए लोग- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो