scriptराशिफल 08 अक्टूबर दशहरा चंद्रमा-मंगल के योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत | rashifal daily horoscope aaj ka rashifal astrology today 8 october 19 | Patrika News
जबलपुर

राशिफल 08 अक्टूबर दशहरा चंद्रमा-मंगल के योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

राशिफल 08 अक्टूबर दशहरा चंद्रमा-मंगल के योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

जबलपुरOct 08, 2019 / 09:29 am

Lalit kostha

durga_ji04.jpg

rashifal daily horoscope aaj ka rashifal astrology today 8 october 2019 navratri in hindi

मेष- व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे।
वृषभ- दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
मिथुन- निवेश किए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। अर्थ व्यवस्था बिगडऩे से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।
कर्क- कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझे। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।
सिंह- आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाएंगे। कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम के लिए सक्र्रियता आवश्यक है।
कन्या- आलस को त्याग कर काम करे। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है।


तुला- आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे।
वृश्चिक- समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा।
धनु- दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा।आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों से आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर- पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आप के प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
कुम्भ- कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें धोखा मिल सकता है।
मीन- कम बोले अच्छा बोले । सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

Home / Jabalpur / राशिफल 08 अक्टूबर दशहरा चंद्रमा-मंगल के योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो