जबलपुर

कटनी में फिर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, चार गंभीर

– मजदूरों से भरा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया

जबलपुरApr 09, 2018 / 09:05 am

deepak deewan

road accident in katni

कटनी। कटनी में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे की एक घटना सामने आई है। यहां मजदूरों से भरा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इधर सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर एंबूलैंस भेजी गई जिनमें घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर्स घायलों का उपचार कर रहे हैं। इन घायलों में से चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छोटे से लोडर में बड़ी संख्या में मजदूरों को बैठा लिया गया था और लोडर की गति भी तेज थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गेहूं की कटाई करने के लिए जा रहे थे मजदूर
बड़वारा थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी ने घटना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोडर में मजदूर सवार थे। ये सभी मजदूर गेहूं की कटाई करने के लिए जा रहे थे। लोडर में लगभग 15 लोग सवार थे। ग्राम धनवारा के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और लोडर पलट गया। सड़क पर लोडर पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोडर पर सवार मजदूर बुरी तरह घायल हो चुके थे। इन घायलों में महिलाएं भी शामिल थीं। इस हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं इसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़वारा में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के मद्देनजर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दस की हुई थी मौत
जिले में सड़क हादसों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। दो दिन पहले ही एक भीषण सड़क हादसे में १० लोगों की मौत हो गई थी। एक ट्रक दो आटो को रौंदते हुए निकल गया था जिससे आटो में सवार दस लोगों की मौत हो गई थी। भीषण हादसे में हुई कई मौतों के बाद भी हादसों पर लगाम नहीं लगाई जा पा रही है।

Home / Jabalpur / कटनी में फिर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा लोडर, चार गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.