scriptतेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत | road accident one death | Patrika News
जबलपुर

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

खाना खाकर आ रहा था वापस

जबलपुरSep 05, 2018 / 06:20 pm

amaresh singh

road accident one death

road accident one death

जबलपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। सबसे ज्यादा दुर्घटना भारी वाहनों तथा बाइक चालकों से हो रही है। तेज रफ्तार के भारी वाहन बाइक चालकों को कुचल रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्गो पर तो आए दिन भारी वाहनों से हादसे हो रहे हैं। वहीं तेज रफ्तार से दौड़ रहे बाइक सवार भी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। कहने को पुलिस बल तैनात रहता है लेकिन तेज रफ्तार के वाहनों पर कोई अंकुश नहीं लग पाता है। इसके चलते दुर्घटनाओं पर कोई रोकथाम नहीं लग पा रही है। पिछले एक माह में दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी है। इसमें कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं कई लोग अपंग हो चुके हैं। शहर में भी नाबालिग तेज रफ्तार से दोपहिया वाहनों को दौड़ा रहे हैं लेकिन पुलिस बल इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। इसके चलते दुर्घटनाएं हो रही है। इसी प्रकार की एक घटना में तेज रफ्तार की बाइक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था
शहपुरा थानांतर्गत राजदीप स्कूल के पास सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार भिटौनी शहपुरा निवासी विनोद सिंह नाहर खैली मोहल्ला निवासी रिश्ते के भाई निरंजन सिंह उर्फ बब्बल सिंह राजपूत (48) के साथ आशीर्वाद ढाबा से भोजन कर पौने नौ बजे पैदल घर लौट रहे थे। राजदीप स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक एमपी 20 एनजे 6586 सवार ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बब्बल को टक्कर मार दी। बब्बल के सिर व चेहरे में गम्भीर चोट आयीं। हादसे में बाइक सवार भी गिर गया। जब तक विनोद भाई बब्बल को उठाता, बाइक सवार फरार हो गया। वहां से निकल रही कार को रोक कर विनोद घायल बब्बल को लेकर सरकारी अस्पताल शहपुरा पहुंचा। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Home / Jabalpur / तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो