scriptशनिदेव की इन राशियों पर नजर, जानिए कैसा होगा आज का दिन: राशिफल | saturday horoscope all zodiac signs, Daily horoscope for Saturday | Patrika News
जबलपुर

शनिदेव की इन राशियों पर नजर, जानिए कैसा होगा आज का दिन: राशिफल

शनिदेव की इन राशियों पर नजर, जानिए कैसा होगा आज का दिन: राशिफल
 

जबलपुरJun 13, 2020 / 11:27 am

Lalit kostha

shani dev

shani dev

मेष– धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।
वृषभ- सफलता दायक समय है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
मिथुन- निकटतम लोग ही नहीं चाहते आप आगे बढ़ें। सतर्क रहें, ईमानदारी से काम करें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
कर्क- स्वास्थ बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।
सिंह- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है।
कन्या- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।

saturday horoscope all zodiac signs, Daily horoscope for Saturday, June 13, 2020

तुला- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
वृश्चिक- स्वास्थ सुधरेगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे।
धनु- संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्तहै। कारोबार विस्तार करने का मन होगा।
मकर- मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान ही है। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
कुम्भ- समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं।
मीन- व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो