scriptआज शुभ व मांगलिक कार्य शुभफलदायी नहीं होंगे, इन कार्यों से बचें: पंचांग | shubh and manglik karya today not done, rikta navami tithi today | Patrika News
जबलपुर

आज शुभ व मांगलिक कार्य शुभफलदायी नहीं होंगे, इन कार्यों से बचें: पंचांग

आज शुभ व मांगलिक कार्य शुभफलदायी नहीं होंगे, इन कार्यों से बचें: पंचांग
 

जबलपुरMar 04, 2020 / 10:18 am

Lalit kostha

Dev Uthani Ekadashi 2021

Dev Uthani Ekadashi 2021: देवउठनी एकादशी से बजने लगेंगी शहनाइयां, लेकिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 20 नवंबर से शुरू

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441, मु.मास: रज्जब: 8, अयन : उत्तरायण, ऋतु : वसन्त, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल,
तिथि – नवमी रिक्ता संज्ञक तिथि दोपहर बाद 2.00 बजे तक, तदुपरान्त दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। नवमी तिथि में मद्य निर्माण, आखेट, जुआ, विवाद और अभिघात आदि विषयक कार्य सिद्ध होते हैं। शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते। पर दशमी तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं।
योग- प्रीति नामक शुभ योग पूर्वह्न 11.25 तक, तदन्तर आयुष्मान नामक शुभयोग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है।
विशिष्ट योग- दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि तथा सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सूर्योदय से पूर्वाह्न 11.23 तक है।
करण- कौलव नामकरण दोपहर बाद 2.00 बजे तक, तदुपरांत तैतिल- गरादि करण रहेंगे।
नक्षत्र- मृगशिर ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र पूर्वाह्न 11.23 तक, तदन्तर आद्र्रा ‘तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। मृगशिरा नक्षत्र में यदि समयादि शुद्ध हो तो विवाह, जनेऊ, यात्रा, वास्तु व प्रतिष्ठादिक कार्य शुभ होते हैं। आद्र्रा नक्षत्र में बंधन आदि दूषित कार्य सिद्ध होते हैं।

shubh and manglik karya today not done, rikta navami tithi today
IMAGE CREDIT: patrika

शुभ मुहूर्त- उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यादि के शुभ व शुद्ध मुहूर्त नहीं है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज सूर्योदय से प्रात: 9.45 तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 11.12 से दोपहर 12.39 तक शुभ तथा अपराह्न 3.32 से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैंै, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
व्रतोत्सव- आज आनन्दा नवमी, श्री हरि जयंती, ब्रज में होली प्रारंभ तथा आज बरसाना में होली है।
चन्द्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि मिथुन राशि में है। ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: पूर्वाह्न 11.42 पर सूर्यदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।
राहुकाल- (मध्यम मान से): दोपहर 12.00 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (कि,कू,घ,ङ,छ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि मिथुन है तथा पूर्वाह्न 11.23 तक जन्मे जातकों का जन्म का पाया स्वर्ण से व इसके बाद जन्मे जातकों का रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक थोड़े चालाक व अपने काम निकालने में निपुण, अभिमानी, पर बुद्धिमान, साहसी और संकीर्ण विचारधारा वाले होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु तक होता है। मिथुन राशि वाले जातकों के बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। अत: अपनी बुद्धि चातुर्यता से कार्य सम्पन्न करें।

Home / Jabalpur / आज शुभ व मांगलिक कार्य शुभफलदायी नहीं होंगे, इन कार्यों से बचें: पंचांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो